पुतुल सोनोवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)  
खेल

CWG 2026: भारत के पुतुल सोनोवाल ने किया बड़ा उलटफेर, तीन बार के कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट रयान बेस्टर को हराया

CWG Lawn Bowls: कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारत के पुतुल सोनोवाल ने लॉन बॉल्स में अपने शानदार खेल से बड़ा उलटफेर करते हुए 3 बार के पदक विजेता रयान बेस्टर को हरा दिया है।

सृष्टि मौर्य

Putul Sonowal Defeats Ryan Bester CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारत के पुतुल सोनोवाल ने लॉन बॉल्स में बड़ा उलटफेर करते हुए तीन बार के कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता और वर्ल्ड बाउल्स हॉल ऑफ फेम में शामिल कनाडा के रयान बेस्टर को हराकर शानदार शुरुआत की। पुरुष सिंगल्स सेक्शनल प्ले के पहले मुकाबले में 43 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने टाईब्रेकर में जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच दमदार मुकाबला

ग्लासगो में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेल रहे पुतुल ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-4 से बढ़त बनाई। हालांकि दूसरे सेट में अनुभवी बेस्टर ने वापसी करते हुए 7-3 से जीत हासिल की और मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जहां भारतीय खिलाड़ी ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए यादगार जीत दर्ज की।

कौन हैं पुतुल सोनोवाल?

43 वर्षीय पुतुल सोनोवाल मौजूदा एशियन लॉन बॉल्स चैंपियन हैं। उन्होंने 2026 एशियन लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। असम के रहने वाले पुतुल लंबे समय से असम पुलिस में कार्यरत हैं और विभाग का प्रतिनिधित्व भी करते रहे हैं।

घरेलू स्तर पर उन्होंने पहले राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में पुरुष ट्रिपल्स का स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद राष्ट्रीय खेलों में पुरुष सिंगल्स का कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्हें इंटर-डिस्ट्रिक्ट लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी भी चुना जा चुका है।

भारतीय महिलाओं ने भी दिलाई जीत

भारत को महिला वर्ग में भी शानदार शुरुआत मिली। बर्मिंघम 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पिंकी सिंह और रूपा तिर्की की जोड़ी ने सेक्शन-बी के महिला पेयर्स मुकाबले में माल्टा की कोनी रिक्सन और रेबेका रिक्सन को हराया।

भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 7-1 से जीता, लेकिन माल्टा ने दूसरा सेट जीतकर मुकाबला टाईब्रेकर तक पहुंचा दिया। आखिर में पिंकी सिंह के निर्णायक बॉल ने भारत को जीत दिला दी।

अब किससे होगा मुकाबला?

पुतुल सोनोवाल अपने दूसरे पुरुष सिंगल्स सेक्शन-डी मुकाबले में फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर से भिड़ेंगे। वहीं पिंकी सिंह और रूपा तिर्की की जोड़ी का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों मैच शुक्रवार को खेले जाएंगे।

इंडोर में हो रही है लॉन बॉल्स प्रतियोगिता

ग्लासगो 2026 में लॉन बॉल्स प्रतियोगिता की शुरुआत सेक्शनल राउंड-रॉबिन मुकाबलों से हुई है, जहां से शीर्ष खिलाड़ी और टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। खास बात ये है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार लॉन बॉल्स प्रतियोगिता इंडोर कोर्ट पर आयोजित की जा रही है, हालांकि खेल का उद्देश्य वही जैक के सबसे करीब अपनी बॉल पहुंचाना है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल