IND vs SA: रांची की पिच पर किसका चलेगा सिक्का, जानें कब से शुरू होगा मुकाबला; कहां देख सकते हैं लाइव
IND vs SA Ranchi Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से रांची में होगी। जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट, कितने बजे से खेला जाएगा यह मुकाबला।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रांची स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs SA Ranchi Pitch Weather Report and Head to Head Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला रांची में 30 नवंबर को खेला जाएगा। शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण इस सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टीम में ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है। पहले वनडे के लिए भारतीय टीम रांची पहुंच गई है और तैयारियों में जुटी है।
रांची में अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने तीन में जीत हासिल की है। जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका है। इस खबर के माध्यम से आपको बताएंगे कि रांची में पिच का हाल कैसा रहेगा। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है। वहीं इस सीरीज के सभी मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे। इसके अलावा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच कहां लाइव देख सकते हैं।
IND vs SA रांची वनडे का पिच रिपोर्ट
रांची की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला कम ही देखना को मिलता है। नई गेंद से गेंदबाज को मदद मिलती है। उसके बाद जैसे-जैसे गेंद पुराना होता है स्पिनर्स उपयोगी साबित होते हैं। यहां बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां एवरेज स्कोर 265 रनों का है। जो अभी के दिनों में काफी कम लगता है। हालांकि, दूसरी पारी में ओस के कारण यहां बल्लेबाजी आसान हो जाती है। हालांकि, उम्मीद है इस बार एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG Test: एकमात्र टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, मानव सुथार ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
श्रीलंका पहुंचते ही वैभव सूर्यवंशी को आया गुस्सा, फैन की हरकत पर हाथ जोड़कर दूर रहने का किया इशारा- VIDEO
मौजूदा वक्त में BCCI की सबसे बड़ी परेशानी, Team India में किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? टेंशन में ये प्लेयर!
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
यह भी पढ़ें: IND vs SA: एक-दो नहीं बल्कि…रांची वनडे में रोहित शर्मा की नजरें कई बड़े रिकॉर्ड्स पर
IND vs SA वनडे के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल
30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के दौरान मौसम में बादलों का डेरा रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान 13-14°C और अधिकतम तापमान 21-22°C के आसपास रहेगा। मैच के दौरान हवाएं चलेंगी, लेकिन दोपहर तक वे कम हो जाएंगी और क्रिकेट पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
IND vs SA वनडे सीरीज के मैचों का समय क्या है?
सीरीज के तीनों मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। टॉस 1:00 बजे किया जाएगा और पहली गेंद 1:30 बजे फेंकी जाएगी। चूंकि ये 50-ओवर के मैच हैं, इसलिए मैच का समाप्ति समय लगभग रात 10:00 बजे के आसपास होगा।
IND vs SA हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें साउथ अफ्रीका ने 51 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत ने 40 मैचों में जीत हासिल की है। अगर सिर्फ भारत में खेले गए मैचों की बात करें तो दोनों टीमों ने 32 वनडे एक-दूसरे के खिलाफ खेले हैं। इसमें भारत ने 18 मुकाबले जीते और 14 में उसे हार का सामना करना पड़ा।
IND vs SA के मैच कहां देख सकते हैं लाइव
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगी, जिससे आप मोबाइल या कंप्यूटर पर कहीं भी मुकाबला देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
- रविवार, 30 नवंबर-पहला वनडे- जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम- रांची
- बुधवार, 3 दिसंबर-दूसरा वनडे- शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम- रायपुर
- 6 दिसंबर- तीसरा वनडे- एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
साउथ अफ्रीका टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जानसन, एडेन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।
