IND vs SA: दूसरे वनडे के लिए रायपुर पहुंची भारतीय टीम, रोहित-कोहली पर होगी सभी की नजरें
रांची में साउथ अफ्रीका पर 17 रन की रोमांचक जीत के बाद भारत ODI सीरीज़ में 1-0 से आगे है, जिसमें विराट कोहली की 52वीं ODI सेंचुरी और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड तोड़ने वाले छक्के शामिल हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
Team India Reached in Raipur: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम रायपुर पहुंच गई है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के रायपुर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने जीत लिया है।
पहले मैच में भारत ने रांची में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। रांची के मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। ‘रो-को’ की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का मन मोह लिया। विराट ने अपनी 52वीं वन-डे शतकीय पारी खेली, जबकि रोहित ने सबसे ज्यादा ODI छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा।
Ranchi ✅ Hello Raipur 👋#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/7m7kR1s96J — BCCI (@BCCI) December 1, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी, देखें प्लेइंग 11
IND vs ZIM: हरारे की पिच पर किसका बजेगा डंका? बल्लेबाज उड़ाएंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे तबाही
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। रोहित ने 51 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का 51 टेस्ट शतक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने का कारनामा किया।
मुकाबले का हाल
मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। रोहित और विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200/4 तक पहुंचाया। इसके बाद केएल राहुल (60) और रविंद्र जडेजा (32) की महत्वपूर्ण साझेदारियों ने भारत को 349/8 तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Mini Auction के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, कई बड़े सितारे रेस में शामिल
दूसरे पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए और दक्षिण अफ्रीका 11/3 पर दबाव में आ गई। टॉनी डी जोर्जी और मैथ्यू ब्रिट्ज़के की 66 रन की साझेदारी ने टीम को थोड़ी मजबूती दी। हालांकि, मार्को यानसेन और मैथ्यू ब्रिट्ज़के ने 97 रन की साझेदारी कर भारत के लिए चुनौती पेश की। कुलदीप यादव के 4 विकेट और हर्षित राणा की 3 विकेट ने मुकाबले को पलट दिया। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों की नजरें दूसरे मैच पर हैं, जो बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा।
