लंच से पहले टी ब्रेक…गुवाहाटी में बदल जाएगा टेस्ट क्रिकेट का सालों पुराना नियम, जानिए क्या है वजह
IND vs SA, 2nd Test in Guwahati: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में पहले टी ब्रेक होगा और बाद में लंच ब्रेक किया जाएगा। जानें ऐसा क्यों किया गया...
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs South Africa, Guwahati Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जा चुका है। वहीं इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान एक अलग शेड्यूल देखने को मिलेगा। इस टेस्ट मैच में लंच से पहले टी ब्रेक लिया जाएगा।
ऐसा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि लंच से पहले टी ब्रेक होगा। आम तौर पर टेस्ट मैच में पहले लंच और फिर टी ब्रेक होता है। लेकिन गुवाहाटी मुकाबले के दौरान ये बदल जाएगा। इसके साथ ही मुकाबले का आगाज भी जल्दी कर दिया जाएगा। गुवाहाटी में मौसम को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। भारत में अमूमन टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होता है। लेकिन इस मुकाबले का आगाज 9 बजे से होगा।
पहले टी और फिर होगा लंच ब्रेक
वहीं मुकाबला शुरू होने के दो घंटे बाद 11:30 बजे लंच और दोपहर 2:00 बजे को टी ब्रेक होता है। हालांकि इस मुकाबले की शुरुआत 9 बजे से होगी। वहीं दो घंटे के बाद टी ब्रेक लिया जाएगा। 11 बजे से लेकर 11:20 तक टी ब्रेक होगा। उसके बाद दो घंटे तक खेल चलेगा। 1:20 से 2 बजे तक लंच होगा। अंतिम सेंशन 2 बजे से लेकर 4 बजे तक खेला जाएगा। 4 बजे ही दिन के खेल का अंत हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
यह भी पढ़ें: गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान शुभमन गिल का खेलना मुश्किल
नए शेड्यूल के तहत के तहत गुवाहटी टेस्ट मैच का कार्यक्रम
- टॉस- सुबह 8:30 AM
- पहला सेशन- सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा और 11:00 बजे तक
- टी-ब्रेक- सुबह 11 से 11: 20 AM, 20 मिनट का होगा टी-ब्रेक
- दूसरा सेशन- 11:20 बजे से शुरू होकर 1:20 बजे तक
- लंच ब्रेक- 1:20 बजे से 2:00 PM तक
- आखिरी सेशन 2:00 बजे शुरू होगा और 4:00 बजे तक होगा
गुवाहटी टेस्ट मैच की टाइमिंग में क्यों हुआ बदलाव
दरअसल, गुवाहाटी जैसे पूर्वोत्तर शहरों में सूर्योदय जल्दी होता है और सूर्यास्त भी जल्दी हो जाता है। शाम के समय प्राकृतिक रोशनी जल्दी कम होने के कारण, बीसीसीआई ने टेस्ट मैच की टी टाइमिंग और शेड्यूल में बदलाव किया। इसका उद्देश्य यह है कि एक दिन में निर्धारित 90 ओवर का अधिकतम खेल संभव हो सके। इसी वजह से बीसीसीआई ने सेशन के समय को समायोजित करने का निर्णय लिया।
