IND vs SA: गुवाहाटी की ‘लाल’ पिच पर भारत की रणनीति! कौन अंदर, कौन बाहर? जानें प्लेइंग-11 का समीकरण?
IND vs SA: कोलकाता में करारी हार के बाद टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट में वापसी की कोशिश करेगी। पिच पर फिर लाल मिट्टी मिलने की चर्चा है, ऐसे में प्लेइंग 11 में बदलाव तय माने जा रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 2nd Test Match Pitch Report: कोलकाता टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया पर दबाव साफ महसूस किया जा सकता है। नतीजों पर सवालों के साथ ही कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की रणनीतियों पर भी उंगलियां उठ रही हैं। इसी बीच इंजरी ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं क्योंकि शुभमन गिल का गुवाहाटी टेस्ट खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में प्लेइंग 11 का सही संतुलन बनाना टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी चुनौती होगा। साथ ही गुवाहाटी की लाल मिट्टी वाली पिच भी इस मुकाबले को और दिलचस्प बनाती है।
गुवाहाटी की लाल पिच: चुनौती भी, मौका भी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गुवाहाटी टेस्ट में लाल मिट्टी की पिच मिलने की पूरी संभावना है। इस तरह की सतह पर तेज गेंदबाजों को बाउंस और पेस मिलता है, जबकि स्पिनर्स को तेज टर्न की उम्मीद रहती है। यानी पिच दोनों तरह के गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। यही वजह है कि टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
प्लेइंग 11 में संभावित बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव ऑलराउंडर स्लॉट में देखने को मिल सकता है। अक्षर पटेल की जगह युवा नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की चर्चा तेज है। रेड्डी की खासियत यह है कि वे तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त सपोर्ट देते हैं और उनकी मौजूदगी से बुमराह और सिराज को भी राहत मिल सकती है। लाल मिट्टी की पिच पर उनका बॉलिंग एंगल टीम के लिए प्रभावी हथियार बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: जो बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान न कर सके, वो कर गए रजत पाटीदार, धर्मशाला में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
RCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
संन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा पहले से ही मजबूती देते हैं, जबकि वाशिंगटन सुंदर तीसरे स्पिन ऑलराउंडर के रूप में पहले ही स्क्वॉड में मौजूद हैं। बल्लेबाजी क्रम में शुभमन गिल की जगह देवदत्त पडिक्कल को फिर मौका देने की पूरी संभावना है और इस बार वो नंबर 4 पर उतर सकते हैं।
कप्तानी में बदलाव की उम्मीद
शुभमन गिल के बाहर होने पर टीम की कमान ऋषभ पंत को सौंपी जा सकती है। पंत की आक्रामक सोच टीम को अलग ऊर्जा दे सकती है। हालांकि घरेलू मैदान पर सीरीज बचाने की जिम्मेदारी अब बल्लेबाजों पर ज्यादा होगी, जिन्हें पिछले मैच की गलतियों को दोहराने से बचना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: एशेज की ‘जंग’ से पहले इंग्लैंड का मास्टरस्ट्रोक, किया टीम का ऐलान, आर्चर-वुड की टीम में हुई वापसी
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
