Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली ब्लास्ट के कारण प्रभावित होगी IND-SA सीरीज? कोलकाता मैच से पहले अलर्ट मोड में दीदी की पुलिस

IND vs SA: दिल्ली के लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 10 की मौत, 20 से ज्यादा घायल. देशभर में अलर्ट जारी। 14 नवंबर से होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट से पहले कोलकाता पुलिस एक्शन में आ गई है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Nov 11, 2025 | 04:09 PM

टेम्बा बावुमा और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IND vs AUS Series: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। 10 नवंबर को हुई इस दर्दनाक घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सभी राज्यों की पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इसका असर अब खेल जगत, खासकर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज पर भी देखने को मिल रहा है।

कोलकाता पुलिस एक्शन मोड में

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर कोलकाता पुलिस अब पूरी तरह एक्शन में है। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका, दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को स्पेशल सिक्योरिटी कवरेज दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के होटल से लेकर ईडन गार्डन्स स्टेडियम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के कमिश्नर मनोज वर्मा खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार को ईडन गार्डन्स का दौरा करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि अभ्यास सत्र से लेकर मैच के हर दिन तक सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो। मैदान के अंदर और बाहर क्विक रेस्पॉन्स टीम्स (QRTs), बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग यूनिट्स को भी तैनात किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद सिद्दीकी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग से टेरर लिंक तक, जांच में बड़े खुलासे

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा…यहूदी कॉफी चेन आउटलेट्स को उड़ाने की थी साजिश, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर डराया, रिटायर्ड अफसर से 16.50 लाख उड़ाए, जानिए साइबर ठगों का नया खतरनाक तरीका

IND vs NZ 1st T20: टीम इंडिया में 26 महीने के बाद ईशान किशन की हुई वापसी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

टीम इंडिया की तैयारियों पर भी असर

टीम इंडिया इस सीरीज की शुरुआत को लेकर बेहद गंभीर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम घरेलू मैदान पर एक और क्लीन स्वीप की कोशिश करेगी। हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था, और अब उसी लय को बनाए रखने का लक्ष्य है। पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया मंगलवार को ही सीरीज से पहले अपना पहला प्रैक्टिस सेशन करेगी, जिसके दौरान भी भारी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। हर खिलाड़ी की मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में सेफ नहीं खिलाड़ी! स्टार गेंदबाज के घर पर तड़तड़ाती गोलियों की बौछार, बाल-बाल बची जान

दिल्ली कार ब्लास्ट

10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुए ब्लास्ट ने दहशत फैला दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार में विस्फोटक पदार्थ रखा गया था। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की कई गाड़ियां और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और एनएसजी टीम ने इलाके को सील कर दिया और जांच शुरू की। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में 10 लोगों की मौत और 25 घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है। इसी घटना के बाद देश के सभी बड़े शहरों जिनमें कोलकाता, मुंबई और चेन्नई भी शामिल हैं।

Ind vs sa delhi car blast impact on kolkata test security tightened at eden gardens

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 04:09 PM

Topics:  

  • Delhi Blast
  • IND Vs SA
  • west bangal police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.