भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs SA 4th T2OI Score Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चार मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की। इस मुकाबले में भारत के लिए संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेली। उन दोनों के पारी के बदौलत ही भारतीय टीम 283 रन तक पहुंच सकी।
यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का विदेशी सरजमीं पर और दक्षिण अफ्रीकी धरती पर किसी भी देश द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। सैमसन और वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 93 गेंद में 210 रन की नाबाद साझेदारी निभाई जो भारत के लिए इस प्रारूप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी भी रही।
भारत के लिए संजू सैमसन ने शतक के सहारे 107 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने नाबाद 120 रन बनाए। सैमसन ने पिछली पांच पारियों में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं जिसमें दो बार शून्य पर आउट होना भी शामिल हैं जबकि वर्मा ने लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े। सैमसन 51 गेंद में छह चौके और आठ छक्के से 100 रन पूरे किये और वर्मा ने अपना सैकड़ा पूरा करने के लिए 41 गेंद खेलीं जिसमें छह चौके और नौ छक्के शामिल थे।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 10 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए। उसके बाद स्टब्स और मिलर ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। स्टब्स ने 43 और मिलर ने 36 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम सभी विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। इसके साथ ही भारत ने इस मैच को 135 रनों से जीत लिया। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2, अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए।
16 Nov 2024 12:35 AM (IST)
इसी के साथ भारत ने सीरीज़ को 3-1 से जीत लिया है। भारतीय युवा टीम ने लगातार आक्रामक क्रिकेट खेला और सीरीज़ को आसानी से जीत लिया। उनके बल्लेबाज़ हो या स्पिनर्स या फिर तेज़ गेंदबाज़, सबने दबदबा बनाया। हालांकि यह सीरीज़ विशेष रूप से तिलक वर्मा, संजू सैमसन और वरूण चक्रवर्ती के लिए जाना जाएगा। जिन्होंने इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ी है।
Partnership broken!
Varun Chakaravarthy strikes 👍 👍
Tilak Varma with the catch in the deep 👌 👌
South Africa 5 down as David Miller departs.
Live ▶️ https://t.co/b22K7t8KwL#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/0NF26U3bvm
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
16 Nov 2024 12:29 AM (IST)
भारतीय टीम ने 135 रनों से मुकाबला जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। साउथ अफ्रीका के लिए स्टब्स ने 43 और मिलर ने 36 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने 3, अक्षर पटेल ने 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए।
4TH T20I. India Won by 135 Run(s) https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
16 Nov 2024 12:22 AM (IST)
भारतीय टीम इस मैच को जीतने से महज एक विकेट दूर है। अक्षर पटेल ने केशव महाराज को चलता किया है। भारतीय टीम अब इस सीरीज को लगभग जीत चुकी है।
4TH T20I. WICKET! 17.1: Keshav Maharaj 6(8) ct Tilak Varma b Axar Patel, South Africa 141/9 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
16 Nov 2024 12:01 AM (IST)
साउथ अफ्रीका इस मैच में हार के करीब है। टीम ने सात विकेट गंवा दिए हैं। सिमलाने भी आउट होकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। 105 रनों पर 7वां विकेट गिरा। बल्लेबाजी के लिए जेराल्ड कोएटजी उतरे है।
4TH T20I. WICKET! 13.2: Andile Simelane 2(5) ct Ravi Bishnoi b Varun Chakaravarthy, South Africa 105/7 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 11:55 PM (IST)
साउथ अफ्रीका को एक और झटका लगा है। रवि बिश्नोई ने स्टब्स को आउट करके टीम को एक और सफलता दिलाई। स्टब्स ने 43 रन बनाए। 96 पर ही छठा झटका लगा।
15 Nov 2024 11:52 PM (IST)
डेविड मिलर 36 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका की टीम 96 रन पर पांच विकेट गंवाई है। डेविड मिलर की जगह पर मार्को यानसेन बल्लेबाजी करने उतरे हैं। साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर के बाद 96 रन बनाए।
4TH T20I. 11.3: Varun Chakaravarthy to David Miller 4 runs, South Africa 89/4 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 11:42 PM (IST)
शुरुआती झटके लगने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम संभल गई है। स्टब्स और मिलर ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया है। स्टब्स ने 38 और डेविड मिलर ने 19 रन बनाए।
4TH T20I. 9.5: Varun Chakaravarthy to David Miller 6 runs, South Africa 73/4 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 11:01 PM (IST)
अर्शदीप ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित कर दी है। साउथ अफ्रीका ने महज 10 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिया है। क्लासेन बिना खाता खोले चलते बने।
4TH T20I. WICKET! 2.6: Heinrich Klaasen 0(1) lbw Arshdeep Singh, South Africa 10/4 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 10:59 PM (IST)
साउथ अफ्रीका बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटके से उबर नहीं पा रही है। एक के बाद एक करके तीन झटके लग चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने 10 रनों पर 3 विकेट गंवा दिया है।
4TH T20I. WICKET! 2.5: Aiden Markram 8(8) ct Ravi Bishnoi b Arshdeep Singh, South Africa 10/3 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 10:52 PM (IST)
284 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। महज 1 रन पर ही दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
15 Nov 2024 10:23 PM (IST)
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने धूम-धड़ाका करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। इस दौरान संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच 200 रनों का साझेदारी भी पूरा हुआ। इस मैच में एक पारी में दो बल्लेबाज ने शतक बनाया। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। दोनों के बीच 210 रनों का पार्टनरशिप हुआ। संजू सैमसन ने नाबाद 109 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए।
9⃣ 🤝 7⃣2⃣
Sanju Samson 🤝 Tilak Varma
📸 📸 In Frame: The ONLY two Indians to score 2⃣ successive T20I 💯s 👏 👏
Live ▶️ https://t.co/b22K7t8KwL#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/aPeVqRUfCn
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 10:11 PM (IST)
तिलक वर्मा ने 41 गेंदों पर शतक पूरा किया। तीसरे और चौथे मुकाबले में तिलक वर्मा ने शतक जड़ा। इस दौरान तिलक ने 9 छक्के और 6 चौके लगाए।
💯!
𝗧𝗵𝗶𝘀 𝗶𝘀 𝘀𝗲𝗻𝘀𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝗮𝗹 𝗳𝗿𝗼𝗺 𝗧𝗶𝗹𝗮𝗸 𝗩𝗮𝗿𝗺𝗮! 🙌 🙌
A 41-ball TON for him! 🔥 🔥
His 2⃣nd successive hundred! 👏 👏
Live ▶️ https://t.co/b22K7t8KwL#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/EnAEgAe0iY
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 10:07 PM (IST)
संजू सैमसन ने इस सीरीज में दूसरा शतक जड़ा है। 51 गेंदों का सामना करते हुए संजू सैमसन ने 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए।
2⃣nd TON of the series 👌 👌
3⃣rd TON in T20Is 💪 💪
𝗦𝗮𝗻𝗷𝘂 𝗦𝗮𝗺𝘀𝗼𝗻 - 𝗧𝗮𝗸𝗲 𝗔 𝗕𝗼𝘄 🙌 🙌
Live ▶️ https://t.co/b22K7t8KwL#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/aT3Md069P1
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 09:55 PM (IST)
संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी हो गई है। 64 गेंदों में 150 रनों की पार्टनरशिप हुई। जिसमें तिलक ने 81 और संजू सैमसन ने 64 रन जोड़े।
15 Nov 2024 09:51 PM (IST)
भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। संजू सैमसन ने शानदार पारी खेलते हुए अब तक 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं तिलक वर्मा 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।
4TH T20I. 14.3: Gerald Coetzee to Sanju Samson 6 runs, India 215/1 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 09:44 PM (IST)
तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। तिलक वर्मा ने पिछले मुकाबले में शतक जड़ा था।
1⃣0⃣0⃣ in the third T20I 💪
5⃣0⃣ up & going berserk in the fourth T20I ⚡️
Tilak Varma is on an absolute roll 👏👏#TeamIndia marching towards 200 😎 😎
Live ▶️ https://t.co/b22K7t8KwL#SAvIND pic.twitter.com/WF8ksysmbr
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 09:29 PM (IST)
तिलक वर्मा ने सिमलाने पर आगे बढ़कर पुल मारने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच गेंद उनके कंधे पर लग गई और वो चोटिल हो गए। फिजियो ने तुरंत उनका उपचार किया। जिसके बाद वो फिट नजर आ रहे हैं।
15 Nov 2024 09:25 PM (IST)
भारतीय टीम ने चौथे टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला है। भारतीय टीम ने 10 ओवर के समाप्ति के बाद 129 रन बनाए। संजू सैमसन ने 59 और तिलक वर्मा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए।
4TH T20I. 9.5: Tristan Stubbs to Tilak Varma 4 runs, India 129/1 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 09:21 PM (IST)
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज लगातार दो मैच में जीरो पर आउट होने के बाद अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। संजू सैमसन छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया।
4TH T20I. 9.2: Tristan Stubbs to Sanju Samson 6 runs, India 120/1 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 09:05 PM (IST)
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज चौथे टी20 मुकाबले में पहले ओवर के बाद पूरे तरीके से लय में दिखें। भारत के लिए अभिषेक शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले के दौरान भारतीय टीम को पहला झटका लगा। भारत का स्कोर 73 रन एक विकेट पर।
4TH T20I. WICKET! 5.5: Abhishek Sharma 36(18) ct Heinrich Klaasen b Lutho Sipamla, India 73/1 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 08:47 PM (IST)
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत कर दी है। 3 ओवर की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 30 रन बना ली है।
4TH T20I. 2.5: Marco Jansen to Abhishek Sharma 6 runs, India 30/0 https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 08:31 PM (IST)
भारतीय टीम के लिए पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने किया। संजू सैमसन ने पहले टी20 में शतक जड़ने के बाद दूसरे और तीसरे मैच में जीरो पर आउट हुए। वहीं अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में 50 रनों की पारी खेली थी।
15 Nov 2024 08:08 PM (IST)
साउथ अफ्रीका: रायन रिकलटन, रीजा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हाइनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड कोएटजी, एंडिले सिमेलाने, केशव महाराज, लुथो सिपामला
4th T20I. South Africa XI: R. Hendricks, R. Rickelton, A. Markram (c), T. Stubbs, H. Klaasen (wk), D. Miller, M. Jansen, A. Simelane, G. Coetzee, K. Maharaj, L. Sipamla. https://t.co/jQPvZ1OhZJ #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 08:05 PM (IST)
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर) अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
#TeamIndia remain unchanged for the final T20I 👌👌
A look at our Playing XI 🙌#SAvIND pic.twitter.com/Oty7eXbRI9
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
15 Nov 2024 08:02 PM (IST)
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम में कोई बदलाव नहीं है।
15 Nov 2024 07:46 PM (IST)
भारत ने वांडरर्स स्टेडियम में ही पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। पिछले दौरे पर सूर्यकुमार यादव ने इसी स्टेडियम पर शतक लगाया था और भारत ने जीत दर्ज की थी।
15 Nov 2024 07:01 PM (IST)
साउथ अफ्रीका: रायन रिकलटन, रीजा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हाइनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड कोएत्ज़ी, एंडिले सिमेलाने, केशव महाराज, लुथो सिपामला
15 Nov 2024 06:59 PM (IST)
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर) अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती