Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs PAK पर सस्पेंस बरकरार! भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करने के बाद पाक के कप्तान ने तोड़ी चुप्पी

Salman Ali Agha: भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि यह सरकार का फैसला है, टीम उसका सम्मान करेगी और टूर्नामेंट पर पूरा फोकस रखेगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 05, 2026 | 09:03 PM

सलमान अली आगा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan Team follow Government Instructions: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने स्पष्ट किया है कि भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने का फैसला पाकिस्तान सरकार का है और इस पर टीम या क्रिकेट बोर्ड का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट सरकार के फैसले का सम्मान करेंगे और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।

कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान अली आगा ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच हमारे नियंत्रण में नहीं है। यह सरकार का फैसला है और हम उसका सम्मान करते हैं। सरकार जो भी कहेगी, हम वही करेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप ग्रुप मुकाबले का बहिष्कार करने की घोषणा की है। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है।

नॉकआउट में भी सरकार का फैसला ही होगा मान्य

सलमान ने यह भी साफ किया कि यदि दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने आती हैं, तब भी अंतिम फैसला सरकार के निर्देश पर ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर नॉकआउट में भारत से मुकाबला होता है, तो हमें फिर से सरकार से सलाह लेनी होगी और उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 से पहले सुंदर हो जाएंगे फिट? BCCI को है इस रिपोर्ट का इंतजार

‘हमने मना नहीं किया’, पाकिस्तान के साथ दो-दो हाथ का इंतजार कर रहे सूर्यकुमार, तय शेड्यूल पर जाएंगे कोलंबो

पाकिस्तानी PM ने IND vs PAK मैच के बहिष्कार को ठहराया सही, बांग्लादेश के समर्थन में उतरे शाहबाज शरीफ

T20 World Cup 2026: शहबाज के मुरीद हुए बांग्लादेशी खेल सलाहकार, भारत के खिलाफ समर्थन के लिए कहा- शुक्रिया

बांग्लादेश के साथ खड़ा है पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के विरोध में एक राजनीतिक कदम है। सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया था, जिसके बाद आईसीसी ने उनके श्रीलंका में मैच कराने के अनुरोध को खारिज कर दिया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

बांग्लादेश हमारे भाई हैं

सलमान अली आगा ने बांग्लादेश के बाहर होने पर दुख जताते हुए कहा कि वे हमारे भाई हैं। उनका टूर्नामेंट में न होना दुखद है। हमें उम्मीद है कि वे बाहर से हमारा समर्थन करेंगे।  पिछले टी20 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ हार को लेकर पूछे गए सवाल पर सलमान ने कहा कि वह अब बीते हुए अध्याय हैं। यह एक नया विश्व कप है, नई टीम और नया संयोजन है। हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। कप्तान के तौर पर यह मेरा पहला विश्व कप है और मैं टीम के साथ आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें: ‘हमने मना नहीं किया’, पाकिस्तान के साथ दो-दो हाथ का इंतजार कर रहे सूर्यकुमार, तय शेड्यूल पर जाएंगे कोलंबो

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में घरेलू सीरीज में 3-0 की जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। एशिया कप के बाद हमने लगातार अच्छा क्रिकेट खेला है। पिछली विफलताएं इतिहास हैं, हमने उनसे सीखा है। सलमान ने श्रीलंका को पाकिस्तान का “दूसरा घर” बताते हुए कहा कि मौसम जैसी चुनौतियों के बावजूद टीम का फोकस सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर है। मौसम हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन चुनौतियों से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले के बाद पाकिस्तान के लिए नॉकआउट में पहुंचने की राह मुश्किल जरूर हो गई है, लेकिन कप्तान का कहना है कि टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतरी है और बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार है।

Ind vs pak t20 world cup 2026 boycott salman ali agha statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 08:52 PM

Topics:  

  • ICC Cricket World Cup
  • ICC T20 World Cup
  • India vs Pakistan
  • Pakistan Cricket Team
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.