IND vs PAK: भारत की 'विराट' जीत पर इस्लामाबाद में जश्न, पाकिस्तान में किंग कोहली की जय-जयकार, देखें Video

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर आसानी से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
PAKISTAN FANS
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर आसानी से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जीत के बाद भारत में जश्न तो मनाया ही जा रहा है। लेकिन इस जीत का जश्न पाकिस्तान में भी मनाया जा रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी के डू और डाइ मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने कोहली के शानदार शतकीय पारी के बदौलत 42.3 ओवर में मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जश्न मनाया गया।

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुई पाकिस्तान

पाकिस्तान की आवाम अपने टीम के हारने से खुश हुई। दरअसल, इस्लामाबाद में बड़े पर्दे पर इस मुकाबले को लाइव दिखाया जा रहा था। विराट कोहली ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही विराट कोहली ने अपना शतक भी पूरा किया। जिसके बाद इस्लामाबाद के लोग खुशी से पूरी तरह चिल्लाने लगे। विराट के नारे लगाने लगे। उन्हें यह भी याद नहीं रहा कि उनकी टीम पाकिस्तान हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विराट कोहली के शतक पर पाकिस्तान में जश्न

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि विराट के शतक पूरा होते ही इस्लामाबाद के लोग जश्न मनाने लगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मेंटल स्टेट का आलम ये है कि विराट कोहली की सेंचुरी के लिए पाकिस्तान में खुशी मनाई जा रही है। लोग कोहली की सेंचुरी पर नाचते, खुशी से उछलते हुए दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली का यह वनडे क्रिकेट में 51वां शतक है।

विराट ने इस मैच में बनाए कई रिकॉर्ड

वनडे में सबसे कम पारियों में 14,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

  • 287 पारी -विराट कोहली
  • 350 पारी – सचिन तेंदुलकर
  • 378 पारी – कुमार संगकारा

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में पकड़ा सबसे ज्यादा कैच

  • 157 विराट कोहली*
  • 156 मोहम्मद अज़हरुद्दीन
  • 140 सचिन तेंदुलकर
  • 124 राहुल द्रविड़
  • 102 सुरेश रैना
Navbharat Live
navbharatlive.com