- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Nz Mohammed Shami Will Create History Against New Zealand Will Break Anil Kumble Big Record
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी रचेंगे इतिहास, अनिल कुंबले का तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड
IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में शमी ने अपना शानदार फॉर्म दिखाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह एक बार फिर धमाल मचाते हुए बड़ा कारनामा कर सकते हैं। इस मैच में वह अनिल कुंबले को पीछे छोड़ सकते हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

मोहम्मद शमी (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में 12वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में दो मार्च को खेला जाना है। यह मैच दोनों ही टीमों का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला है, जहां दोनों ही टीमें कोशिश में होंगी कि वह जा दर्ज कर टेबर टॉपर रहें। हालांकि इस मुकाबले में भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास इतिहास रचने का मौका है।
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी में शमी ने अपना शानदार फॉर्म दिखाया है। उन्होंने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट हॉल किए थे, हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वह एक बार फिर धमाल मचाते हुए बड़ा कारनामा कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट अब तक किसी भारतीय गेंदबाज ने लिए हैं तो वो जवागल श्रीनाथ हैं। उनके नाम इस टीम के खिलाफ 51 विकेट हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है अनिल कुंबले, जिनके नाम 39 विकेट हैं। लेकिन इस मुकाबले में शमी के पास कुंबले को पीछे छोड़ने का मौका है, वह केवल तीन विकेट लेकर ये कारनामा कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
फिलहाल शमी के नाम 37 विकेट है। अगर वो दो विकेट ले लेंगे को वह कुंबले की बराबरी कर लेंगे या तीन ले लेंगे तो फिर वह उन्हें पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है। वह थोड़े दर्द में हैं, इसलिए आगे के अहम मुकाबले को ध्यान में रखते हुए वह इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में शुभमन गिल कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड का मैच 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने सभी मैच इसी मैदान पर खेल रहा है। पिछले दो मैचों में भारत ने टॉस हारकर मैच जीता है।
Ind vs nz mohammed shami will create history against new zealand will break anil kumble big record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 2027 तक FREE में अपडेट होगा आधार, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया
May 19, 2026 | 06:01 PMWho is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह
May 19, 2026 | 06:01 PMUPSSSC Job 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में निकली भर्तियां, 170 पदों पर होंगे आवेदन; जानें प्रक्रिया
May 19, 2026 | 05:58 PMSunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
May 19, 2026 | 05:55 PMMP News: पेट्रोल-डीजल के बड़े दाम, तो आया कमलनाथ का बयान; पूर्व CM ने उठाई टैक्स कम करने की मांग
May 19, 2026 | 05:52 PMमीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
May 19, 2026 | 05:48 PMनॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’
May 19, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














