आज की ताजा खबर 15 मई LIVE: पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये की हुई बढ़ोतरी
Aaj Ki Taza Khabar Live: देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी की गई है। लगभग 3 रुपये लीटर कीमतें बढ़ा दी गई हैं। वैश्विक संघर्ष के बाद यह पहली बढ़ोत्तरी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
15 May 2026 08:12 AM (IST)
15 May 2026 08:12 AM (IST)'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया: कांग्रेस
ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा-
'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया.
• पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया
• वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गएचुनाव खत्म - मोदी की वसूली शुरू
— Congress (@INCIndia) May 15, 2026
15 May 2026 07:13 AM (IST)
15 May 2026 07:13 AM (IST)मुख्यमंत्री विजय का प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह, बोले- कपास उत्पादकों पर दें ध्यान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कपास पर लगने वाले 11 प्रतिशत आयात शुल्क को तत्काल हटाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण राज्य का कपड़ा और परिधान क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में सीएम विजय ने कहा कि कपास और धागे की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी ने कपड़ों के निर्माताओं पर जबरदस्त दबाव डाल दिया है और इस क्षेत्र पर निर्भर लाखों मजदूरों की रोजी-रोटी को खतरे में डाल दिया है।
15 May 2026 06:45 AM (IST)
15 May 2026 06:45 AM (IST)बढ़ गए ईंधन के दाम
देशभर में पेट्रोल के दामों में ₹3.14 की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे अब इसकी नई कीमत ₹97.77 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल भी ₹3.11 प्रति लीटर महंगा होकर ₹90.67 के स्तर पर पहुंच गया।
Breaking News Today Live: देशभर में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है। पेट्रोल के दामों में ₹3.14 की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे अब इसकी नई कीमत ₹97.77 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल भी ₹3.11 प्रति लीटर महंगा होकर ₹90.67 के स्तर पर पहुंच गया है। कीमतों में इस अचानक बढ़ोत्तरी ने आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है, जिससे परिवहन और माल ढुलाई की लागत बढ़ने की आशंका है।
