IND vs NZ : 46 पर ऑल आउट होने के बाद भारत को लगा एक और बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए चोटिल
46 रनों पर ऑल आउट होने के बाद अब भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मैदान छोड़ दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की मुसीबते कम ही नहीं हो रही है। 46 रनों पर ऑल आउट होने के बाद अब भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मैदान छोड़ दिया है। वो काफी परेशान दिख रहे थे।
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए. न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पंत के घुटने पर लगी, जिसके कारण वह काफी दर्द में दिखें। फिजियो से उपचार के बाद भी पंत को दर्द से आराम नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया। मैदान से वापस जाने समय उन्हें जाने में तकलीफ हो रही थी। वो लंगड़ा कर चल रहे थें। उनके जगह ध्रुव जुरेल कीपिंग कर रहे हैं।
भारतीय टीम 46 रन हुई आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 46 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऋषभ पंत की एक ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने 20 रन बनाएं। जबकि पांच बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट चटकाए। जबकि विलियम ओरुरके ने चार विकेट लिए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद है। भारत के लिए कुलदीप ने 1, अश्विन ने 1 और जडेजा ने 1 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
IPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
‘हमने कई कैच छोड़े…’, CSK के खिलाफ मिली हार के बाद बोले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत
यह भी पढ़ें : IND vs NZ: 46 पर ऑलआउट होने के बाद माइकल वॉन ने भारतीय टीम का उड़ाया मजाक, फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की थी। करीब दो साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के बाद वो फिर से एक बार चोटिल हो गए हैं। भयंकर कार दुर्घटना में घायल होने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना साधारण बात नहीं है। पंत ने करीब 632 दिन बाद पहला टेस्ट खेला था। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी से पहले उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट भी बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में खेला था।
