IND vs AUS: विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 2 कैच लेते ही यह कीर्तिमान रचा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 2 कैच लेते ही यह कीर्तिमान रचा। विराट कोहली ने मंगलवार (4 मार्च) को वनडे में दूसरे सबसे सफल फील्डर बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
दिल्ली के 36 वर्षीय क्रिकेटर ने दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मुकाबले में 2 कैच लेकर 160 का आंकड़ा पार किया। विराट कोहली ने 301 मैचों में 161 कैच पूरे किए। इसके साथ ही कोहली ने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने से पीछे हैं। जयवर्धने के नाम 218 कैच लेने का रिकॉर्ड है। वो इस सूची में शीर्ष पर शामिल हैं।
वनडे में फील्डर के तौर पर सबसे ज़्यादा कैच
- 218 – महेला जयवर्धने
- 161 – विराट कोहली
- 160 – रिकी पोंटिंग
- 156 – मोहम्मद अज़हरुद्दीन
- 142 – रॉस टेलर
- 140- सचिन तेंदुलकर
- 133- स्टीफन फ्लेमिंग
- 131- जैक्स कैलिस
- 130- यूनिस खान
- 130- मुथैया मुरलीधरन
23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप ए मैच में भारत के लिए शतक बनाने वाले कोहली ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश इंग्लिस का कैच लेकर पोंटिंग की बराबरी की और फिर मोहम्मद शमी द्वारा ऑस्ट्रेलियाई पारी के 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर नाथन एलिस का कैच लेकर अपने 160 कैच के आंकड़े को पार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कोहली ने 7 कैच लिए
कोहली ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी फील्डिंग से प्रभावित किया है। अब तक खेले गए चार मैचों में विराट कोहली ने सात कैच पूरे किए हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा किए गए सबसे ज्यादा कैच हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50वां वनडे मैच है कोहली का
दुबई में चल रहा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50वां एकदिवसीय मैच है और दाएं हाथ का यह बल्लेबाज बल्ले से बड़ा प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने के लिए उत्सुक होगा। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 265 रन बनाना है। ऐसे में कोहली को महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। कोहली इस मुकाबले में कई और उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
