Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs AUS: पर्थ में कैसा रहेगा मौसम का हाल, पिच से किसे मिलेगी मदद, जानें भारत और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतर्गत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 56 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें भारत को 24 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं 20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 12 मैच ड्रॉ रहे हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 21, 2024 | 08:50 PM

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। 22 नवंबर को यह मुकाबला 7.50 से शुरू होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतर्गत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 56 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें भारत को 24 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं 20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 12 मैच ड्रॉ रहे हैं।

दोनों देशों के बीच अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की कुल 16 सीरीज खेली गई है। भारतीय टीम इस सीरीज पर 10 बार कब्जा जमा चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार इसे अपने नाम किया है। जबकि 2003-04 में सीरीज ड्रॉ रही थी। इस सीरीज से पहले जानते हैं कैसे रहे थे दोनों टीम के आंकड़े, पहले मैच में कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल, हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन है भारी। जानने के लिए हमारे साथ बने रहें…

पर्थ में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, पहले टेस्ट मैच के दौरान पर्थ में 30 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास तापमान रहेगा। क्रिकेट के हिसाब से मौसम सुहाना रहेगा। हालांकि बारिश और पहले दिन पिच पर कुछ घास के कारण टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रचा इतिहास, एलन बॉर्डर फील्ड पर अजेय रिकॉर्ड; लगातार दर्ज की 21वीं जीत

IND W vs AUS W: हार के बाद स्मृति मंधाना ने पिच पर फोड़ा ठिकरा, विकेट को लेकर कही ये बड़ी बात

IND W vs AUS W: वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ की शुरुआत, भारत को 6 विकेटों से हराया

IND W vs AUS W: पहले वनडे के दौरान चोटिल हुई हरमनप्रीत कौर, BCCI ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैसी होगी पर्थ की पिच

मुख्य क्यूरेटर इसहाक मैकडोनाल्ड ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि पिच में पांच दिनों में बहुत अधिक उछाल या दरारें होंगी। पर्थ में बेमौसम की बारिश से पहले टेस्ट में काफी असर पड़ सकता है। इस पिच पर बहुत अधिक उछाल मिलेगा। ऑप्टस और वाका मैदान की पिचें अपनी रफ्तार और उछाल के लिए काफी मशहूर हैं।

टेस्ट मैच में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड

खेले गए मैच: 107
भारत ने जीते: 32
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 45
ड्रॉ रहे: 29
टाई रहा: 01

भारत का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट रिकॉर्ड

खेले गए मैच: 52
भारत ने जीते: 09
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 30
ड्रॉ रहे: 13
टाई रहा: 00

ऑस्ट्रेलिया का भारत में टेस्ट रिकॉर्ड

खेले गए मैच: 54
भारत ने जीते: 23
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 14
ड्रॉ रहे: 16
टाई रहा: 01

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में कब-किसने हासिल की थी जीत

साल स्‍थान सीरीज नतीजा
1996/97 भारत 1 1-0 (भारत)
1997/98 भारत 3 2-1 (भारत)
1999/00 ऑस्‍ट्रेलिया 3 3-0 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2000/01 भारत 3 2-1 (भारत)
2003/04 ऑस्‍ट्रेलिया 4 1-1 (ड्रॉ)
2004/05 भारत 4 2-1 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2007/08 ऑस्‍ट्रेलिया 4 2-1 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2008/09 भारत 4 2-0 (भारत)
2010/11 भारत 2 2-0 (भारत)
2011/12 ऑस्‍ट्रेलिया 4 4-0 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2012/13 भारत 4 4-0 (भारत)
2014/15 ऑस्‍ट्रेलिया 4 2-0 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2016/17 भारत 4 2-1 (भारत)
2018/19 ऑस्‍ट्रेलिया 4 2-1 (भारत)
2020/21 ऑस्‍ट्रेलिया 4 2-1 (भारत)
2022/23 भारत 4 2-1 (भारत)

Ind vs aus perth test pitch report head to head record in border gavaskar trophy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2024 | 08:50 PM

Topics:  

  • Border-Gavaskar Trophy
  • India vs Australia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.