IND W vs AUS W: वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ की शुरुआत, भारत को 6 विकेटों से हराया
IND W vs AUS W, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia Women vs India Women, 1st ODI: भारतीय महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जहां टी20 सीरीज में जीत हासिल की है। टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराकर आसान जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 52 रन तक तीन विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत (53 रन, 84 गेंद) और उपकप्तान स्मृति मंधाना (58 रन, 68 गेंद) ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अहम साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ाया। काश्वी गौतम ने 43 और ऋचा घोष ने 23 रन का योगदान दिया। हालांकि, मध्य ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने दबाव बनाया। गार्डनर ने सात ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। अंततः भारतीय टीम 48.3 ओवर में 214 रन पर सिमट गई।
आसानी से जीता ऑस्ट्रेलिया
215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हीली ने 70 गेंदों में 50 रन और फोएबे लिचफील्ड ने ठोस शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े गए। लिचफील्ड 32 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद मूनी ने 79 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। मूनी और एनाबेल सदरलैंड (नाबाद 48 रन) ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर मैच को पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। टीम ने 38.2 ओवर में चार विकेट पर 217 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से श्री चरणी ने दो विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs ENG W: डेब्यू मैच में ही छा गई नंदिनी शर्मा, जबरदस्त परफॉर्मेंस से 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया बराबर
हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: पहले वनडे के दौरान चोटिल हुई हरमनप्रीत कौर, BCCI ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट
इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी बेथ मूनी ने वनडे करियर के 3000 रन भी पूरे किए। बेथ मूनी के साथ सदरलैंड ने भी वनडे में 1000 रनों का आंकड़ा पार किया। यह एलिसा हीली का आखिरी वनडे सीरीज है। आखिरी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हीली ने अर्धशतकीय पारी खेली।
दूसरा मुकाबला 27 फरवरी को
दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 27 फरवरी को होबार्ट में खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। वनडे सीरीज के बाद एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।
