Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाइब्रिड मॉडल के लिए पाकिस्तान को मनाने में जुटा ICC, भारत के बिना टूर्नामेंट का आयोजन असंभव

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल तलाशना शुरू कर दिया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 25, 2024 | 09:52 PM

भारत के बिना खेली जाएगी Champions Trophy 2025!

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल तलाशना शुरू कर दिया है। ऐसे में आईसीसी पाकिस्तान को मनाने में जुटा है कि हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार हो जाए। भारत के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा में देर हो रही है।

आईसीसी के कार्यकारी बोर्ड सदस्य बढ़े हुए वित्तीय प्रोत्साहन के वादे के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। आईसीसी इस जटिल मुद्दे का समाधान ढूंढने के लिए मंगलवार को अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक बुलाने वाली है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी ने कड़ा रुख अपनाया है और हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करना चाहता है। इसलिए अब गतिरोध को समाप्त करने के लिए उन्हें अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की जा रही है।”

सम्बंधित ख़बरें

रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर नहीं बल्कि इस शख्स के कारण भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान लगे भारत विरोधी नारे, सिंधुदुर्ग में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर तो सुप्रीम कोर्ट ने…

Champions Trophy 2025 का आयोजन करके रंक से राजा बन गया पाकिस्तान, महज कुछ ही दिनों में PCB को हुआ करोड़ों का मुनाफा

BCCI ऐसे बांटेगी टीम इंडिया में इनाम, चैंपियंस ट्रॉफी में मिले हैं 58 करोड़, जानिए विराट-रोहित के हिस्से में आएंगे कितने रुपये

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उन्होंने कहा, ‘‘संभावना है कि कल (मंगलवार) तक बोर्ड प्रतिनिधियों की वर्चुअल चर्चा के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन और प्रारूप को लेकर चीजें काफी हद तक साफ हो जायेंगी। ” सूत्र ने कहा कि पीसीबी को भारत के मैचों को यूएई में खेलने की अनुमति देने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन स्वीकार करने के लिए कहा जा रहा है। भारत अगर फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो फाइनल दुबई में खेला जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पीसीबी ने अब तक ऐसे सभी कदमों का विरोध किया है और इस बात पर जोर दिया है कि यदि भारत पाकिस्तान में खेलने को इच्छुक नहीं है तो यह उनकी समस्या है क्योंकि भाग लेने वाले अन्य छह देशों को पाकिस्तान में खेलने में कोई समस्या नहीं है। पीसीबी इस बात पर जोर दे रहा है कि अगर हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाता है तो भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच और फाइनल लाहौर में खेले जाये। जाहिर है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस पर सहमत नहीं होगा। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी दुबई में खेलना चाहता है।”

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अब तक कार्यक्रम की घोषणा में देरी पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया है, लेकिन उन्होंने हाइब्रिड मॉडल को नकारते हुए कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

भाषा इनपुट के साथ

Icc will convince pcb to organize champions trophy in hybrid model

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2024 | 09:51 PM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.