ICC Player Of The Month: पाक स्टार, इंग्लिश धुरंधर और USA के खिलाड़ी के बीच कड़ी टक्कर, तो किसे मिलेगा ताज?
ICC Awards: आईसीसी ने Player of the Month award के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इन तीनों में से एक खिलाड़ी को बाद में विजेता घोषित किया जाएगा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
February ICC Player of the Month: आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के बाद एक और बड़ा ऐलान करते हुए फरवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के नॉमिनेशन जारी कर दिए हैं। इस बार तीन खिलाड़ियों को इस सम्मान के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में पाकिस्तान, इंग्लैंड और अमेरिका के खिलाड़ी शामिल हैं।
इन तीनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2026 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें इस अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। अब क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स की नजर इस बात पर है कि इन तीनों में से कौन खिलाड़ी आईसीसी का यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम करेगा। विजेता के नाम का ऐलान आईसीसी बाद में करेगी।
साहिबजादा फरहान ने बनाए रिकॉर्डतोड़ रन
आईसीसी द्वारा जारी इस लिस्ट में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का नाम सबसे पहले आता है। फरहान ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। पाकिस्तान की टीम भले ही सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन फरहान ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 383 रन बनाए। इससे पहले टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2014 में 319 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
साहिबजादा फरहान ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो शतक भी लगाए। पहला शतक उन्होंने नामीबिया के खिलाफ लगाया, जबकि दूसरा शतक श्रीलंका के खिलाफ आया। टी20 विश्व कप के एक ही एडिशन में दो शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन
इस लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स का है। टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही और इस सफर में जैक्स का अहम योगदान रहा। जैक्स ने टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 194 रन बनाने के साथ-साथ 11 विकेट भी अपने नाम किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण उन्हें चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। टी20 विश्व कप के एक ही एडिशन में चार बार यह अवॉर्ड जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी बने हैं।
ये भी पढ़ें: युवराज सिंह नहीं इस खिलाड़ी ने सबसे पहले ठोके 6 गेंदों में 6 छक्के, जानिए लिस्ट में और कौन हैं शामिल
शैडली वैन शाल्कविक भी रेस में शामिल
आईसीसी की इस लिस्ट में तीसरा नाम अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक का है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 13 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में भारत के खिलाफ चार विकेट लेकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद दूसरे मैच में भी उन्होंने चार विकेट चटकाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
