ODI WC 2027: इन 3 देशों में होगा वनडे वर्ल्ड कप, बावजूद इसके 2 के ही नाम हो पाए कन्फर्म, क्या है इसका कारण?
One Day World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 में खेला जाएगा। क्रिकेट के इस कुंभ की अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए तीन देश मेजाबानी कर रहे हैं, लेकिन अब तीसरे देश की जगह पक्की नहीं हो पाई है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वनडे विश्वकप 2027 (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC ODI World Cup 2027 Update: अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। हाल ही में टी20 विश्व कप खत्म हुआ है और अब क्रिकेट फैंस की नजरें आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट पर टिक गई हैं। खास बात यह है कि इस बार विश्व कप की मेजबानी तीन देश मिलकर करेंगे, लेकिन इनमें से केवल दो टीमों की ही एंट्री अब तक पक्की हुई है।
तीन देशों में होगा वनडे विश्व कप 2027
आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को सौंपी है। यह टूर्नामेंट तीनों देशों में खेला जाएगा, जिससे अफ्रीकी क्रिकेट को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि मेजबानी मिलने के बावजूद तीनों टीमों की स्थिति एक जैसी नहीं है।
नामीबिया की एंट्री क्यों नहीं हुई पक्की?
मेजबान देशों में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने अपनी जगह सीधे पक्की कर ली है, लेकिन नामीबिया को अभी इंतजार करना होगा। इसके पीछे आईसीसी का नियम है। दरअसल, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आईसीसी की फुल मेंबर टीमें हैं, जबकि नामीबिया एसोसिएट मेंबर है। नियम के मुताबिक, केवल फुल मेंबर मेजबान टीम को ही डायरेक्ट एंट्री मिलती है। इसका मतलब यह है कि नामीबिया को विश्व कप में खेलने के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे। यानी मेजबान होने के बावजूद उसे अपनी जगह खुद बनानी पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Happy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
14 टीमों के साथ बड़ा टूर्नामेंट
वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 2023 के विश्व कप में सिर्फ 10 टीमों ने भाग लिया था, लेकिन इस बार चार टीमों की बढ़ोतरी की गई है। इससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने वाली है।
रैंकिंग के आधार पर मिलेगी एंट्री
टूर्नामेंट में मेजबान टीमों के अलावा बाकी टीमों का चयन आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर होगा। रैंकिंग में शीर्ष आठ टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके अलावा बाकी टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए अपनी जगह बनानी होगी।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड का जोरदार पलटवार, दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा
मौजूदा स्थिति को देखें तो भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमें रैंकिंग में मजबूत स्थिति में हैं। इनकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। वहीं बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों में से एक टीम को ही डायरेक्ट एंट्री मिलने की संभावना है। हालांकि अभी समय बाकी है और प्रदर्शन के आधार पर स्थिति बदल भी सकती है।
