कूपर कोनाली ने रचा कीर्तिमान, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने

Cooper Connolly Creates History: ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कूपर कोनाली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं।
कूपर कोनाली ने रचा कीर्तिमान, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने
कूपर कोनाली (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cooper Connolly Creates History: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर कूपर कोनोली ने पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वो इसके साथ ही सबसे युवा स्पिनर भी बन गए हैं। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए यह कारनामा किया है।

कोनोली ने रविवार को मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में मिशेल मार्श की अगुवाई वाली टीम के लिए छह ओवर फेंके और 22 रन देकर पांच विकेट लिए। वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर भी बन गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

बॉलर भूमिका ओवर रन विकेट स्थान तिथि
एंडी बिचल तेज गेंदबाज 6.3 19 5 सिडनी 22 जनवरी, 2002
ब्रेट ली तेज गेंदबाज 10 22 5 मेलबर्न (डॉकलैंड्स) 20 जनवरी, 2006
कूपर कोनाली स्पिनर 6 22 5 मैके 24 अगस्त, 2025
जोश हेजलवुड तेज गेंदबाज 9.4 31 5 पर्थ (WACA) 16 नवम्बर, 2014
नाथन ब्रैकेन तेज गेंदबाज 10 67 5 जोहान्सबर्ग 12 मार्च, 2006

22 साल और दो दिन में कूपर कोनीली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने क्रेग मैकडरमॉट का रिकॉर्ड तोड़ा। क्रेग मैकडरमॉट ने 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ 22 साल 204 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

बॉलर ओवर रन विकेट विपक्षी टीम स्थान तिथि
मिचेल स्टार्क 10 43 6 भारत मेलबर्न 18 जनवरी, 2015
ग्रेग चापल 9.5 15 5 भारत सिडनी 8 जनवरी, 1981
कार्ल रैकमैन 8.2 16 5 पाकिस्तान एडिलेड 30 जनवरी, 1984
एंडी बिचल 6.3 19 5 साउथ अफ्रीका सिडनी 22 जनवरी, 2002
रयान हैरिस 9.5 19 5 पाकिस्तान पर्थ (WACA) 29 जनवरी, 2010
मिचेल स्टार्क 6.5 20 5 वेस्ट इंडीज पर्थ (WACA) 1 फरवरी, 2013
टोनी डोडेमेडे 7.2 21 5 श्रीलंका पर्थ (WACA) 2 जनवरी, 1988
ब्रैड विलियम्स 8.3 22 5 जिम्बाब्वे सिडनी 11 जनवरी, 2004
ब्रेट ली 10 22 5 साउथ अफ्रीका मेलबर्न (डॉकलैंड्स) 20 जनवरी, 2006
कूपर कोनाली 6 22 5 साउथ अफ्रीका मैके 24 अगस्त, 2025

कूपर कोनाली ने 6 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। यह प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा किया गया 10वां सबसे अच्छा प्रदर्शन है। साथ ही, ऑस्ट्रेलिया में किसी ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज द्वारा अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है।

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय गेंदबाजी आंकड़े

बॉलर ओवर रन विकेट विपक्षी टीम स्थान तिथि
कूपर कोनाली 6 22 5 साउथ अफ्रीका मैके 24 अगस्त, 2025
ब्रैड हॉग 10 32 5 वेस्ट इंडीज मेलबर्न 14 जनवरी, 2005
शेन वॉर्न 9.3 33 5 वेस्ट इंडीज सिडनी 8 दिसंबर, 1996
एडम ज़म्पा 9 35 5 न्यूज़ीलैंड केर्न्स 8 सितंबर, 2022

कूपर कोनाली ने टोनी डी जोर्जी को आउट करके अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस को चलता किया। इसके बाद तो निचले क्रम के बल्लेबाजों को कूपर कोनाली ने ज्यादा टिकने ही नहीं दिया। अपना तीसरा विकेट वियान मुल्डर को आउट करके लिया। उसके बाद कॉर्बिन बॉश को चलता किया। पांचवां विकेट केशव महाराज को आउट करके पूरा किया।

432 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 155 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 276 रनों से जीत लिया।इसके साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com