- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Fines West Indies Player Yashasvi Jaiswal Ind Vs Wi
खेल के मैदान मर्यादा तार-तार! दिल्ली टेस्ट में कैरेबियन खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, ICC ने लिया एक्शन
- Written By: संजय बिष्ट
Jayden Seales vs Yashasvi Jaiswal: यह घटना शुक्रवार 10 अक्टूबर को भारत की पहली पारी के दौरान हुई थी। मैच के 29वें ओवर में जेडन सील्स ने अपनी फॉलो-थ्रू में गेंद उठाकर भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की

जेडन सील्स, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच रोमांचक मोड़ पर जरूर है, लेकिन इसके बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अनुशासनहीन आचरण के चलते कार्रवाई की है।
24 वर्षीय जेडन सील्स को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इस घटना के बाद उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। यह पिछले 24 महीनों में उनका दूसरा उल्लंघन है, जिससे अब उनके खाते में कुल दो डिमेरिट अंक दर्ज हो चुके हैं। आईसीसी के इस फैसले के बाद सील्स का नाम उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है जिन्हें मैदान पर अनुचित व्यवहार के कारण सजा भुगतनी पड़ी।
ICC ने ठोका फाइन
यह घटना शुक्रवार, 10 अक्टूबर को भारत की पहली पारी के दौरान हुई थी। मैच के 29वें ओवर में जेडन सील्स ने अपनी फॉलो-थ्रू में गेंद उठाकर भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ओर फेंकी। गेंद सीधे जाकर जायसवाल के पैड पर लगी। सील्स ने दावा किया कि उन्होंने गेंद रन आउट के प्रयास में फेंकी थी, लेकिन मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने वीडियो फुटेज देखने के बाद माना कि यह हरकत अनावश्यक और अस्वीकार्य थी। इसके बाद सील्स को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के तहत दोषी ठहराया गया, जिसमें किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गेंद या उपकरण को अनुचित तरीके से फेंकना अपराध माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट से T20I तक…ICC मीटिंग में खेल के नियमों में हुए 5 बड़े बदलाव, प्वाइंट्स में समझें पूरी बात
ICC टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश का जलवा, मुशफिकुर-लिटन दास समेत इन स्टार खिलाड़ियों को हुआ बंपर फायदा
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना पर ICC का कड़ा एक्शन, श्रीलंका के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
West Indies pacer found guilty of breaching the ICC Code of Conduct during the second #INDvWI Test.https://t.co/0FZ42VYRSx — ICC (@ICC) October 12, 2025
ऑन-फील्ड अंपायर्स रिचर्ड इलिंगवर्थ और पॉल राइफल, तीसरे अंपायर एलेक्स व्हार्फ और चौथे अंपायर के. एन. अनंतपद्मनाभन ने इस घटना की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के आधार पर आईसीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सील्स पर आर्थिक जुर्माना और डिमेरिट अंक जोड़ने का फैसला सुनाया।
ये भी पढ़ें: मैदान पर दिखा स्मृति मंधाना का जलवा, बल्ले से मचाया हाहाकार, बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड
दो साल में दूसरा उल्लंघन
आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन में खिलाड़ियों को अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना और 1 से 2 डिमेरिट प्वाइंट दिए जा सकते हैं। सील्स को हालांकि न्यूनतम सजा मिली है, लेकिन यह उनके रिकॉर्ड पर असर डालेगी। वेस्टइंडीज टीम इस समय सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जहां भारत ने पारी और 140 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। अब दिल्ली टेस्ट में टीम वापसी की कोशिश कर रही है, मगर जेडन सील्स की यह हरकत टीम के लिए एक और झटका बन गई है।
Icc fines west indies player yashasvi jaiswal ind vs wi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Police HCM Result 2026: हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट जारी, देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ
Jun 05, 2026 | 06:28 PMअपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PMकर्जमाफी का वादा है झूठा! सिर्फ 2% किसानों को मिलेगा लाभ, अमित देशमुख ने खोल दी सरकार की शर्तों की पोल
Jun 05, 2026 | 06:26 PMSunset Rules: सूर्यास्त के बाद भूल से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल
Jun 05, 2026 | 06:25 PM‘जनता भी निभाए जिम्मेदारी’, भोपाल में जलभराव पर महापौर ने दिया बड़ा बयान, PWD की सड़कों की बनावट ने रोका पानी?
Jun 05, 2026 | 06:20 PMजीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ बोलीं- सुर्खियों में रहने के लिए देते हैं अनर्गल बयान
Jun 05, 2026 | 06:19 PM‘डफली वाले’ सुनते ही भावुक हो जाती हैं Karisma Kapoor, ऋषि कपूर को याद कर शेयर की बचपन की यादें
Jun 05, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM














