T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल के लिए मैच ऑफिशियल घोषित, भारत के इस अंपायर को बड़ी जिम्मेदारी
Match Officials For T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैचों के लिए अधिकारियों के एलीट पैनल का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें भारत के नितिन मेनन को शामिल किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
टी20 वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026 Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। अब इस वर्ल्ड कप में मात्र तीन मुकाबले बचे है। दो सेमीफाइनल और एक फाइनल। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेले जाने हैं। भारत के नितिन मेनन को इन नॉकआउट मुकाबलों के लिए मैच अधिकारियों के एलीट पैनल में शामिल किया गया है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 4 मार्च साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल-1 खेला जाना है। इसके बाद 5 मार्च को भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल-2 खेलेगी। इन मुकाबलों को जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मैच खेलेगी।
रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ बुधवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल के लिए ऑनफील्ड अंपायर होंगे। कोलकाता में, नितिन मेनन थर्ड अंपायर होंगे, रॉड टकर फोर्थ अंपायर होंगे और जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Tim David ने रचा इतिहास, ट्रेविस हेड का तोड़ा रिकॉर्ड; IPL में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
Sarfaraz Ahmed बने पाकिस्तान के हेड कोच, बांग्लादेश दौरे से पहले PCB ने लिया बड़ा फैसला
T20 World Cup 2026 के मैच पर फिक्सिंग का साया! कनाडा-न्यूजीलैंड मुकाबले की जांच में जुटा ICC
IPL 2026 में गुजरात की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, टॉम बैंटन की जगह इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को किया गया शामिल
दूसरी ओर, मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल-2 में ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर अंपायरिंग करेंगे। एड्रियन होल्डस्टॉक मुंबई में थर्ड अंपायर होंगे, जबकि पॉल रीफेल इस मैच में फोर्थ अंपायर की भूमिका निभाएंगे। एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
सेमीफाइनल 1: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (4 मार्च, कोलकाता)
ऑनफील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ।
थर्ड अंपायर: नितिन मेनन।
फोर्थ अंपायर: रॉड टकर।
मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ।
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: फिर मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली, भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान
सेमीफाइनल 2: भारत बनाम इंग्लैंड (5 मार्च, मुंबई)
ऑनफील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर।
थर्ड अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक।
फोर्थ अंपायर: पॉल रीफेल।
मैच रेफरी: एंडी पायक्रॉफ्ट।
सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जबकि टीम इंडिया ने 3 में से 2 मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के लगातार तीनों मैच जीतकर ग्रुप-2 में टॉप पर रही। न्यूजीलैंड ने 3 में से 1 मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। इस टीम का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। ऐसे में कीवी टीम के पास 3 अंक थे। पाकिस्तानी टीम ने भी इतने ही प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट में कमी के चलते पाकिस्तान नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका।
