जय शाह ने की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना, ICC के चेयरमैन बनने के बाद पहुंचे अयोध्या, देखें वीडियो
आईसीसी के चेयरमैन बनने के बाद जय शाह पहली बार अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना की। इससे पहले जय शाह ने रामलला सहित राम मंदिर का दर्शन कर निर्माण की बारीकियों को देखा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जय शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी के चेयरमैन बनने के बाद जय शाह पहली बार अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना की। इससे पहले जय शाह ने रामलला सहित राम मंदिर का दर्शन कर निर्माण की बारीकियों को देखा। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 1 दिसंबर को जय शाह ने आईसीसी के चेयरमैन की कुर्सी संभाली है।
शनिवार को उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारियों ने जय शाह को विधिवत पूजा करवाई और उन्हें प्रसाद व आशीर्वाद प्रदान किया। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के दौरान जय शाह ने कहा कि अयोध्या आकर उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ी है। उन्होंने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की और इसे देश की आस्था का केंद्र बताया।
आईसीसी चेयरमैन @JayShah ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। शनिवार को उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारियों ने जय शाह को… pic.twitter.com/jsJ3KN9nKB — आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) January 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
जय शाह को मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के विश्व क्रिकेट कनेक्ट्स सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह के अलावा सौरव गांगुली को मैरिलबोन क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनाया गया है। इन दोनों के अलावा विश्व क्रिकेट कनेक्ट्स सलाहकार बोर्ड में 13 और मेंबर्स को शामिल किया गया है। इसकी अध्यक्षता पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा करेंगे। जबकि इसके अन्य मेंबर्स में संजोग गुप्ता, ग्रीम स्मिथ, एंड्रयू स्ट्रॉस और इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट को शामिल किया गया है।
वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी का गठन करीब 19 साल पहले 2006 में किया गया था। लेकिन अब वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्टस सलाहकार बोर्ड वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी की जगह लेगा। पिछले साल इस कमिटी की आखिरी बैठक गर्मियों में हुई थी। गौरतलब है कि वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी एक स्वतंत्र निकाय थी। जिसके पास कोई औपचारिक शक्ति नहीं थी, लेकिन इसकी सिफारिशों को अक्सर ICC ने अपनाया है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीआरएस, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, टेस्ट क्रिकेट में डे नाइट की शुरुआत और स्लो ओवर-रेट में सुधार के लिए शॉट क्लॉक वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्टस सलाहकार बोर्ड वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी की सिफारिशें थी, जिसे बाद इन नियमों को आईसीसी ने अपनाया।
