Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC अध्यक्ष जय शाह ने जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से मुलाकात की, BCCI ने भी रणजी ट्रॉफी विजेता टीम को दी बधाई

Jay Shah: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचा। जय शाह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बधाई दी। कमरान इकबाल और साहिल लोतरा की शतकीय साझेदारी निर्णायक रही।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 05, 2026 | 05:57 PM

जय शाह जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jay Shah meets J&K players: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचा है। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक जैसी मजबूत टीम को हराकर अपना पहला खिताब जीता। इस ऐतिहासिक सफलता पर टीम के देश के हर वर्ग से बधाइयां मिल रही हैं। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भी जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शाह और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “रणजी ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर की ऐतिहासिक जीत इस क्षेत्र में क्रिकेट के लिए गर्व की बात रहेगी। अपनी यादगार जीत के बाद, खिलाड़ियों ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिलने और उनके साथ यह खास पल साझा करने की दिली इच्छा जताई थी। खिलाड़ियों ने बीसीसीआई सचिव के तौर पर जय शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए किए गए कार्यों को भी सराहा।”

The historic triumph of Jammu & Kashmir in the Ranji Trophy will remain a proud milestone for cricket in the region. After their memorable victory, the players expressed a heartfelt desire to meet Hon. ICC Chair @JayShah and share this special moment with him, acknowledging the… pic.twitter.com/iAKLGBGveq — BCCI (@BCCI) March 5, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘विरोध में कयामत तक खड़ी रहूंगी…’ महबूबा मुफ्ती का ईरान समर्थन में प्रदर्शन, ट्रंप-नेतन्याहू के जलाए पुतले

T20 World Cup ने तोड़े कई रिकॉर्ड, ICC ने व्यूअरशिप के मामले में बनाया नया कीर्तिमान

खामेनेई की मौत के बाद क्यों भड़का कश्मीर? तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, रास्ते सील, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

आकिब नबी का मिशन टीम इंडिया शुरू! रणजी में दमदार खेल के बाद BCCI की नजरें, क्या जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी?

बीसीसीआई ने पूरी जम्मू-कश्मीर टीम और क्रिकेट जगत को भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक शानदार अध्याय लिखने के लिए बधाई दी। साथ ही जीतने वाली टीम से मिलने के लिए शाह को धन्यवाद दिया। जम्मू-कश्मीर ने बहुत सीमित संसाधनों में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर यह भी साबित किया कि अगर आप में जोश और इच्छा शक्ति है तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। यहीं उदाहरण जम्मू-कश्मीर के साथ देखने को मिला।

कर्नाटक के खिलाफ बढ़त हासिल करते हुए बना चैंपियन

जम्मू और कश्मीर ने आठ बार के चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में बड़ी बढ़त के आधार पर रणजी ट्रॉफी 2025–26 का खिताब जीतकर हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। पहली पारी में 584 रन बनाने के बाद, जम्मू और कश्मीर ने कर्नाटक को 293 रन पर आउट करके 291 रन की अहम बढ़त ले ली।

यह भी पढ़ें: India vs England: वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, क्या ‘किंगमेकर’ बनेगा यह मुकाबला?

जम्मू-कश्मीर ने ओपनर कमरान इकबाल के नाबाद 160 रन और साहिल लोतरा ​​के साथ उनकी अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से अपनी दूसरी पारी 342/4 पर घोषित करके अपना दबदबा दिखाया। मैच ड्रॉ रहा और पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Icc chairman jay shah meets jammu and kashmir players after historic ranji trophy triumph

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2026 | 05:46 PM

Topics:  

  • Jammu and Kashmir
  • Jay Shah
  • Ranji Trophy
  • Ranji Trophy Final

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.