-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Drs Controversy Ben Stokes Shouts At Umpire After Yashasvi Review
यशस्वी ने लिया DRS तो आगबबूला हो गए बेन स्टोक्स, अंपायर को ही ‘हौंक’ दिया- VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
दूसरी पारी में यशस्वी 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। जिस गेंद पर वह आउट हुए, उस पर डीआरएस भी लिया, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स नाराज होते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अंपायरों से बहस भी

यशस्वी ने लिया DRS तो, अंपायर पर भड़क गए बेन स्टोक्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
एजबेस्टन: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 407 रनों पर आउट कर 180 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे।
तीसरे दिन टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल के रूप में एकमात्र झटका लगा। दूसरी पारी में यशस्वी 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, जिस गेंद पर वह आउट हुए, उस पर जायसवाल ने डीआरएस भी लिया, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स नाराज होते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अंपायरों से बहस भी की।
आखिर क्यों नाराज हुए बेन स्टोक्स?
दरअसल, इंग्लैंड की ओर से पारी का आठवां ओवर जोश टंग फेंक रहे थे, जिसकी चौथी गेंद यशस्वी जायसवाल के पैड पर लगी। इसके बाद इंग्लैंड ने जोरदार अपील की और अंपायर ने जायसवाल को आउट करार दे दिया। हालांकि, यशस्वी ने नॉन स्ट्राइक पर खड़े केएल राहुल से बात की और डीआरएस लिया।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
दरअसल किसी भी टीम को 15 सेकंड के अंदर डीआरएस लेना होता है, लेकिन यहां जायसवाल डीआरएस लेने में थोड़ा लेट हो गए, हालांकि अंपायर ने समय पर ध्यान नहीं दिया, इसलिए उन्होंने डीआरएस कॉल को स्वीकार भी कर लिया, लेकिन यह सब देखकर बेन स्टोक्स नाराज हो गए और सीधे अंपायर के पास आ गए, क्योंकि अंपायर ने समय खत्म होने के बाद भी डीआरएस दिया था।
pic.twitter.com/N4tnt7IwRz — BavumaTheKing Temba (@bavumathek83578) July 4, 2025
इसके बाद बेन स्टोक्स अंपायर से बहस करते नजर आए, लेकिन अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी। डीआरएस लेने के बाद भी यशस्वी जायसवाल अपना विकेट नहीं बचा पाए और थर्ड अंपायर ने भी उन्हें एलबीडब्लू आउट करार दिया।
भारत के पास 244 रनों की बढ़त
तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 184 रनों की पारी खेली, इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की।
जायसवाल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने
मोहम्मद सिराज ने 19.3 ओवर में 70 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। इसके अलावा आकाश दीप ने 20 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। फिलहाल केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
Drs controversy ben stokes shouts at umpire after yashasvi review
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














