-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- How Much Money Got Indian Team After Won The Champions Trophy
Champions Trophy 2025: टीम इंडिया पर हुई करोड़ों की बारिश, ICC ने चैंपियंस को कर दिया मालामाल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोमांचक मुकाबले में जीत से भारत नौ सीजन में तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना और रोहित शर्मा की टीम ने ट्रॉफी के अलावा 2.24 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि भी अपने नाम की।

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए फाइनल मैच में दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की 76 रनों की पारी की बदौलत 49 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 252 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 33 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। रोमांचक मुकाबले में जीत से भारत नौ सीजन में तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना और रोहित शर्मा की टीम ने ट्रॉफी के अलावा 2.24 मिलियन डॉलर (19.45 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि भी अपने नाम की।
न्यूजीलैंड को भी मिला लगभग 10 करोड़
उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.12 मिलियन डॉलर (9.72 करोड़ रुपये) का पुरस्कार दिया गया। वहीं दो हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को 560,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) दिए गए। चैंपियंस ट्रॉफी के 2025 में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में तीन ग्राउंड और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर 19 दिनों तक खेला गया था।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
आईसीसी ने पुरस्कार राशि के लिए खर्च किए 60 करोड़
बांग्लादेश और अफ़गानिस्तान अपने-अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 350,000 डॉलर (3.04 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिली, जबकि पाकिस्तान और इंग्लैंड को 140,000 डॉलर (1.21 करोड़ रुपये) मिले। चैंपियंस ट्रॉफी में आईसीसी ने पुरस्कार के जरिए सिर्फ 60 करोड़ खर्च किए हैं। इस बार आईसीसी ने कुल पुरस्कार का आंकड़ा 6.9 मिलियन डॉलर (59.9 करोड़ रुपये) रखा था। जो टूर्नामेंट के 2017 सीजन से 53 प्रतिशत ज्यादा था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मेजबान पाकिस्तान हुआ सबसे पहले बाहर
पाकिस्तान ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में गत विजेता के रूप में प्रवेश किया। लेकिन मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में वे कोई भी मैच जीतने में असफल रहे। 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा और दूसरे ग्रुप ए मैच में भारत ने उन पर छह विकेट से जीत हासिल की। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई।
चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन बनी भारतीय टीम
दूसरी ओर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले गए सभी पांच मैचों में जीत हासिल की। रोहित शर्मा की टीम ने पहले दो ग्रुप ए मैचों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को 6-6 विकेट से हराया और दो नॉकआउट मैचों (सेमीफाइनल और फाइनल) में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पर चार-चार विकेट से जीत हासिल की।
How much money got indian team after won the champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














