एशिया कप 2025 के लिए चीन ने किया टीम का ऐलान, पांचवीं बार होगी इस टूर्नामेंट का हिस्सा
Hong Kong Team for Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए हांगकांग ने टीम का ऐलान कर दिया है। हांगकांग ने 20 सदस्यीय दल का ऐलान किया है। हांगकांग को पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हांगकांग (फोटो-सोशल मीडिया)
Hong Kong Team for Asia Cup 2025: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए हांगकांग ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हांगकांग ने यासिम मुर्तज़ा की कप्तानी में 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। एशिया कप में हांगकांग, चीन की टीम पांचवीं बार भाग लेगी।
हांगकांग की टीम इससे पहले 2004, 2008, 2018 और 2022 में खेल चुकी है। इस एशिया कप में हांगकांग को ग्रुप बी रखा गया है। जहां हांगकांग का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होगा। उसके बाद बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ दो और मैच खेलेंगे। हांगकांग की टीम अगर लीग राउंड में टॉप-2 में रहती है तो वो सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। जहां ग्रुप ए की सर्वश्रेष्ठ दो टीमों के खिलाफ राउंड रॉबिन मुकाबला होगा।
मुख्य कोच कौशल सिल्वा ने क्या कहा?
मुख्य कोच कौशल सिल्वा ने कहा कि हम एशिया कप 2025 की तैयारी की शुरुआत इस दौरे से कर रहे हैं, जहां हम 20 खिलाड़ियों को लेकर जाएंगे। इस बड़ी टीम के साथ मुझे हर खिलाड़ी को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करने, एक-दूसरे से बेहतर तालमेल बनाने और जीतने की सोच विकसित करने का अच्छा अवसर मिलेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
यह भी पढ़ें: लुंगी एनगिडी के पंजे से ऑस्ट्रेलिया चित, साउथ अफ्रीका ने मुकाबले के साथ ODIs सीरीज पर जमाया कब्जा
कोच कौशल सिल्वा ने आगे कहा कि यह तैयारी दौरा टीम के लिए बहुत अहम है क्योंकि इससे खिलाड़ी वहां के मौसम और पिच की परिस्थितियों को समझ पाएंगे। हम अलग-अलग जगहों पर मैच खेलने की योजना बना रहे हैं और रात में अभ्यास कर मूल्यवान अनुभव जुटाएंगे, जो हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। हम सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि जीतने और इस अनुभव का पूरा आनंद लेने के इरादे से पश्चिम एशिया जा रहे हैं।
एशिया कप के लिए हांगकांग की पूरी टीम
यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात (उप-कप्तान), जीशान अली (विकेटकीपर), नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमान रथ, एहसान खान, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, अनस खान, हारून मोहम्मद अरशद, अली-हसन, शाहिद वासिफ (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद।
सपोर्ट स्टाफ
कौशल सिल्वा (मुख्य कोच), एंड्रयू लॉयड (सहायक कोच), मारियो सुरेश विलावरायन (सलाहकार कोच), क्रिस्टोफर पिकेट (टीम विश्लेषक), मैक्स येउंग (फिजियो) और स्मिता छेत्री (टीम मैनेजर)।
