IND vs AUS: भारत के खिलाफ झटके दो विकेट, अब एशेज सीरीज खेलना चाहते हैं जोश हेडलवुड
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने हाल ही में भारत के खिलाफ पर्थ में खेले गए वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे।
- Written By: संजय बिष्ट
जोश हेडलवुड (फोटो- सोशल मीडिया)
Josh Hazlewood Wants to Play Ashes series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होने जा रही है। यह श्रृंखला टेस्ट क्रिकेट की सबसे रोमांचक और इतिहासिक मुकाबलों में से एक मानी जाती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने हाल ही में भारत के खिलाफ पर्थ में खेले गए वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया। हेजलवुड ने अब घोषणा की है कि वह एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
जोश हेजलवुड को उम्मीद है कि एशेज सीरीज में उन्हें वैसी ही पिच मिलेगी जैसी उन्हें और उनकी टीम को रविवार को पर्थ में भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान मिली थी। कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण एशेज में पैट कमिंस का खेलना अभी तक तय नहीं है। इस बीच जोश हेजलवुड ने कहा कि तेज गेंदबाजों के करियर में चोटें लगना आम बात है।
उम्मीद है कि पांच टेस्ट खेल लूंगा- जोश हेजलवुड
हेजलवुड एशेज सीरीज के सभी पांच मुकाबले खेलने को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, “यही एक तेज गेंदबाज की जिंदगी है। प्रत्येक खिलाड़ी को किसी न किसी तरह की परेशानी रहती ही है। फिलहाल मैं बिल्कुल फिट महसूस कर रहा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं बिना किसी परेशानी के सभी पांच टेस्ट मैच खेल लूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
जोश हेजलवुड की रफ़्तार ने ढाया कहर, कोहनी पर लगी गेंद और दर्द से तड़प उठे ऋषभ पंत; होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
‘HazleGOD’ की वापसी! RCB फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, लेकिन पहले मैच से पहले लगा एक झटका
साल 2021 में पैट कमिंस को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, जिसके बाद से हेजलवुड ने हर घरेलू समर में कई टेस्ट मैच मिस किए। हालांकि, 2023-24 में उन्हें वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मुकाबलों में मौका दिया गया। फिलहाल जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं। उनकी निगाहें प्रतिष्ठित एशेज सीरीज पर हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वीकी मेजबानी करेगी।
जोश हेजलवुड ने भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेले गए बारिश से प्रभावित वनडे मैच में 7 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर भी फेंके। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से जीता।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ आदिल रशीद का ‘चौका’, इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में बनाई लीड
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 76 टेस्ट मुकाबलों की 143 पारियों में 24.22 की औसत के साथ 295 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान हेजलवुड 13 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट ले चुके हैं।
IANS इनपुट के साथ
