WPL में हरमनप्रीत कौर रच सकती है इतिहास, 55 रन बनाते ही ऐसा करने वाली बनेगी पहली भारतीय
Harmanpreet Kaur महिला प्रीमियर लीग 2026 में इतिहास रचने के करीब हैं। गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में 55 रन बनाने पर वह WPL में 1000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन जाएंगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)
Harmanpreet Kaur will Create History in WPL: महिला प्रीमियर लीग 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। अब तक इस सीजन में पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं।
गुजरात जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले में अगर हरमनप्रीत कौर 55 रन बनाने में कामयाब रहती हैं तो वह महिला प्रीमियर लीग में 1000 रन बनाने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज बन जाएगी। इस सीजन में हरमनप्रीत शानदार फॉर्म में दिख रही है। ऐसे में उम्मीद है कि वो गुजरात के खिलाफ यह कारनामा करते हुए इतिहास रचेगी।
WPL में हरमनप्रीत कौर ने बनाए हैं 945 रन
2023 से अब तक खेले 29 मैचों की 28 पारियों में हरमन ने 42.95 की औसत और 144.93 की स्ट्राइक रेट से 945 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं। नाबाद 95 उनका सर्वाधिक स्कोर है। महिला प्रीमियर लीग की सफलतम बल्लेबाजों की सूची में हरमनप्रीत कौर चौथे स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे
Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली भारतीय
WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड नेट साइवर ब्रंट के पास
महिला प्रीमियर लीग में 1,000 या उससे अधिक रन बनाने वाली एकमात्र बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की नेट साइवर ब्रंट हैं। वह लीग के इतिहास की सफलतम बल्लेबाज हैं। ब्रंट ने 2023 से लेकर अब तक खेले 31 मैचों की 31 पारियों में 9 अर्धशतकों की मदद से 1,101 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में भी वह एमआई का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: WPL 2026 में अनसोल्ड रहने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेगी आखिरी सीरीज
मेग लैनिंग भी 1000 रनों के आंकड़े के करीब
दूसरे स्थान पर मेग लैनिंग हैं। 2023 से 2025 तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रहीं लैनिंग मौजूदा सीजन में यूपी वॉरियर्ज की कप्तान हैं। अब तक खेले 29 मैचों की 29 पारियों में वह 996 रन बना चुकी हैं। उनके पास भी इस सीजन में 1,000 रन पूरे करने का अवसर है। तीसरे स्थान पर एलिस पेरी हैं। पेरी मौजूदा सीजन का हिस्सा नहीं हैं। 2023 से 2025 के बीच आरसीबी के लिए 25 मैचों की 25 पारियों में उन्होंने 972 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 90 रन रहा है। अगर वह इस सीजन का हिस्सा होतीं, तो उनके भी लीग में 1000 रन पूरे हो सकते थे।
