WPL में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 71 रनों की पारी खेलकर एक बड़ा इतिहास अपने नाम किया। वह 1000 रन पूरे करने के साथ अर्धशतक बनाने के मामले में भी इतिहास रचा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)
Harmanpreet Kaur Creates History: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह WPL के इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही, वह इस टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी भी हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।
इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए हरमनप्रीत कौर को 55 रनों की जरूरत थी। WPL 2026 के छठे मुकाबले में, जब मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरी, तब हरमनप्रीत ने यह कारनामा कर दिखाया। मैच के 18वें ओवर में, जब वह 54 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रही थीं, तब उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर शानदार चौका जड़ा। इस चौके के साथ ही उनके कुल रन 1003 हो गए और उन्होंने WPL के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।
इससे पहले डब्ल्यूपीएल में 1000 रन बनाने का कारनामा नैट साइवर ब्रंट के नाम है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नैट साइवर ब्रंट ने 31 मैचों में 1101 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्च स्कोर नाबाद 80 रन है। वहीं अब इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
WPL में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|---|---|---|
| नैट साइवर-ब्रंट | मुंबई इंडियंस | 31 | 1101 | 80* |
| हरमनप्रीत कौर | मुंबई इंडियंस | 30 | 1016 | 95* |
| मेग लैनिंग | दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स | 29 | 996 | 92 |
| एलिस पेरी | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 25 | 972 | 90* |
| शेफाली वर्मा | दिल्ली कैपिटल्स | 29 | 887 | 84 |
| हेली मैथ्यूज़ | मुंबई इंडियंस | 30 | 780 | 77* |
| स्मृति मंधाना | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 28 | 711 | 81 |
| एश्ले गार्डनर | गुजरात जायंट्स | 28 | 701 | 79* |
| ग्रेस हैरिस | यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 24 | 691 | 85 |
| ऋचा घोष | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 28 | 635 | 69 |
हरमन के नाम अब तक खेले गए 30 WPL मैचों में 10 अर्धशतक हैं। उनकी MI टीम की साथी नैट साइवर-ब्रंट और UP वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग नौ-नौ अर्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इस एक मैच में हरमनप्रीत ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किया। WPL में अपना 10वां अर्धशतक बनाने के बाद, हरमन WPL में 1000 रन बनाने वाली पहली भारतीय और कुल मिलाकर दूसरी बल्लेबाज भी बन गईं।
यह भी पढ़ें: WPL 2026: हरमनप्रीत कौर का तूफानी अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने गुजरात जॉयंट्स को 7 विकेट से रौंदा
WPL में सबसे ज़्यादा अर्धशतक (50s)
| खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | अर्धशतक (50s) |
|---|---|---|---|---|
| हरमनप्रीत कौर | मुंबई इंडियंस | 30 | 1016 | 10 |
| मेग लैनिंग | दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स | 29 | 996 | 9 |
| नैट साइवर-ब्रंट | मुंबई इंडियंस | 31 | 1101 | 9 |
| एलिस पेरी | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 25 | 972 | 8 |
| एश्ले गार्डनर | गुजरात जायंट्स | 28 | 701 | 6 |
| शेफाली वर्मा | दिल्ली कैपिटल्स | 29 | 887 | 6 |
| बेथ मूनी | गुजरात जायंट्स | 21 | 587 | 5 |
| हेली मैथ्यूज | मुंबई इंडियंस | 30 | 780 | 5 |
हरमनप्रीत कौर ने गुजरात के खिलाफ खेली 71 रनों की पारी
193 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के लिए टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 71 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इस दौरान हरमनप्रीत ने 43 गेंदों का सामना किया। जिसमें 7 चौके और 2 छक्के की मदद से टीम को जीत दिला दी।
