Hardik Pandya इस युवा बल्लेबाज के हुए मुरीद, कहा- उसे बल्लेबाजी करते देखना काफी दिलचस्प
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी। वहीं गेंदबाजों को हार का कारण बताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Hardik Pandya on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की जिसका जवाब मुंबई के पास नहीं था। मैच के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की।
हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, “वैभव ने जिस तरह खेला, उसे देखना दिलचस्प है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है, जिस तरह की उसमें निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है। मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह बस अपनी गलतियों से सीखे।”
Hardik Pandya ने हार के बाद गेंदबाजों पर बरसे
इसके अलावा हार के लिए हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी की असफलता को जिम्मेदार माना। हार्दिक ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने वैसी गेंदबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। एक गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर, हम अच्छा नहीं कर पाए। मैं इस मैच के लिए बल्लेबाजों को दोष नहीं दूंगा। यह निश्चित रूप से गेंदबाजी की असफलता थी। यह टी20 क्रिकेट है, यह हमेशा कुछ सही गेंदों को डालने के बारे में है। अगर हमने सही गेंद डाली होती, तो हम मैच में होते।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
मुकाबले का हाल
बारिश से प्रभावित रहा यह मैच 11-11 ओवर का खेला गया, जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसमें 2 छक्के जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में लगे थे। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। जायसवाल की पारी की मदद से आरआर ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों पर 20 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स फिर पहुंची टॉप पर, मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान
151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कभी जीत की ओर जाती नहीं दिखी। रिकल्टन, रोहित सूर्यकुमार यादव, और हार्दिक पांड्या 41 के स्कोर तक अपने विकेट गंवा चुके थे। नमन धीर के 13 गेंदों पर 25 और शरफेन रदरफोर्ड के 8 गेंदों पर 25 रन की पारियों की बदौलत एमआई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने 1-1, जबकि नांद्रे बर्गर-संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
