MI vs PBKS: हार्दिक पांड्या ने बनाए मात्र 15 रन, फिर भी बना डाला ये महारिकॉर्ड, MS Dhoni को छोड़ा पीछे
आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्लेऑफ में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के क्वालीफायर-2 का मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बारिश के कारण मैच को शुरु होने के कारण मैच 09:45 बजे शुरु हुआ। इस दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पंजाब के सामने 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
हांलाकि इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने इस दौरान महज 15र रन बनाए। लेकिन कप्तान के तौर पर उन्होंने कमाल कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास
प्लेऑफ में हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी में टीम के स्कोर सबसे ज्यादा बार 200+ पहुंचाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ में चार बार से ज्यादा 200 का स्कोर बनाया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन बार प्लेऑफ में 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उनकी कप्तानी में टीम दो बार 200 से अधिक स्कोर बना चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस की शानदार बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। मुंबई इंडियंस को 203 के स्कोर तक ले जाने में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। वहीं, इतने ही 44 रन बनाने के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद ली। इसके बाद अंत में नमन धीर ने 200 से उपर के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 रन की छोटी पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल इतिहास में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऋषभ पंत और एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे
फाइनल के लिए जीत जरूरी
इस मुकाबले में जीत लिए पंजाब किंग्स को 204 रन बनाने होंगे। जो भी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी, वो आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच जाएगी। जिसके बाद 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा। आरसीबी पहले ही आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।
