गर्लफ्रेंड माहिका की वजह से पांड्या परिवार में कलह? भाभी ने भी छोड़ा हार्दिक का साथ, क्रुणाल ने बनाई दूरी!
Hardik Pandya vs Krunal Pandya: अफवाहें हैं कि पंड्या ब्रदर्स, यानी हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. दोनों भाइयों के रिश्ते में खटास की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
गर्लफ्रेंड माहिका के साथ हार्दिक पांड्या(Image- Social Media)
Hardik Pandya News: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत के बाद दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने टीम को बधाई दी।
हालांकि इस जश्न के बीच स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या का नाम चर्चा में रहा। न तो उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई बधाई पोस्ट की और न ही उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा टूर्नामेंट के दौरान कहीं नजर आईं।
भारत बना चैंपियन
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में ‘मेन इन ब्लू’ ने फाइनल में 20 ओवर में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Himanshu Jangra FIR: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने लिया नया मोड़, महाराष्ट्र के बाद गुरुग्राम में केस दर्ज
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
तालाब में कूदकर भागे जहांगीर खान के समर्थक…पुष्पा की रिहाई के लिए दे रहे थे धरना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस जीत के साथ भारत ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए। भारत टी20 वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गया। साथ ही लगातार दो बार यह ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बनी और घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट जीतने का इतिहास भी रच दिया।
हार्दिक और क्रुणाल के रिश्तों में दूरी?
जश्न के बीच खबरों में हार्दिक पंड्या और उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी चर्चा में रहीं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान माहिका कई मौकों पर हार्दिक के साथ नजर आईं, लेकिन उनके भाई क्रुणाल और भाभी पंखुड़ी कहीं दिखाई नहीं दिए।
बताया जा रहा है कि पंड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक और क्रुणाल के रिश्तों में पिछले कुछ समय से दूरी आ गई है। दोनों भाइयों ने मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और 2016 से 2021 के बीच टीम को तीन बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। बाद में दोनों अलग-अलग टीमों के साथ जुड़ गए। फिलहाल हार्दिक फिर से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, जबकि क्रुणाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में खेल रहे हैं।
नताशा के साथ दिखे थे क्रुणाल और उनकी पत्नी
दोनों भाइयों के रिश्ते में खटास की चर्चा तब और तेज हो गई जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में क्रुणाल और उनकी पत्नी स्टेडियम में नजर नहीं आए। इतना ही नहीं, क्रुणाल ने अपने भाई की इस बड़ी उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट नहीं किया, जिससे फैंस के बीच सवाल उठने लगे।
यह भी पढ़ें- ‘आपकी आस्था है आप मंदिर जाइए या गुरुद्वारे…’, ईशान के बाद हरभजन सिंह ने दिया कीर्ति आजाद को तगड़ा जवाब
खबरों के मुताबिक, दोनों के बीच मतभेद उस समय शुरू हुए जब हार्दिक पांड्या का नताशा स्टेनकोविक से अलगाव हुआ। तलाक के बाद क्रुणाल और उनकी पत्नी को हार्दिक की पूर्व पत्नी और बेटे अगस्त्य के साथ देखा गया था, जिसके बाद परिवार में मतभेद की खबरें और तेज हो गईं। हालांकि इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस दोनों भाइयों के रिश्तों को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।
