आईपीएल के पहले सीजन के दौरान हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ लगाया था। 2008 में 25 अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) और मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच के बाद मैच के बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाते समय हरभजन ने अपना आपा खोकर श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि, इसका वीडियो 17 साल तक बाहर नहीं आया।
ललित मोदी ने किया वीडियो वायरल तो भड़क उठे हरभजन, बोले- 18 साल पहले जो हुआ…
Harbhajan Slams Lalit Modi: हरभजन सिंह ने 17 साल पुराने थप्पड़ कांड पर वायरल वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, ललित मोदी की आलोचना की और अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक बार फिर श्रीसंत से माफी मांगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Sep 01, 2025 | 07:56 PM
हरभजन सिंह और ललित मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
Harbhajan Slams Lalit Modi For Releasing Video: भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने 17 साल बाद श्रीसंत पर हरभजन द्वारा लगाए गए थप्पड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। हरभजन ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है।
https://twitter.com/LalitKModi/status/1961364009787019712
इस घटना का क्लिप 17 साल से ज्यादा समय तक ब्रॉडकास्टरों द्वारा जारी नहीं की गई थी। लेकिन हाल में ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क के यूट्यूब चैनल पर ललित मोदी ने इस वीडियो को जारी किया। जिसके बाद यह घटना फिर से आग की तरह फैल गया और यह क्लिप तेजी से वायरल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
RCB vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, बेंगलुरु पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IPL 2026 RCB vs DC Live Score: बेंगलुरु को लगा चौथा झटका, रजत पाटीदार लौटे पवेलियन
IPL 2026 का खिताब ही जीतना है एकमात्र लक्ष्य, शानदार शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान का बड़ा बयान
विदेशी को ‘चाचा’ ने पिलाई छाछ, दिल जीत ले गया भारत का देसी अंदाज, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने पास किया BCCI का सबसे मुश्किल फिटनेस टेस्ट, जानें क्या होता ब्रोंको टेस्ट?
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए हरभजन ने कहा कि जिस तरह से वीडियो लीक हुआ है, वह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसके पीछे उनका कोई स्वार्थ हो सकता है। 18 साल पहले जो हुआ था, लोग उसे भूल गए हैं और वे लोगों को उसकी याद दिला रहे हैं। ये बिलकुल भी सही नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मुझे बहुत बुरा लग रहा है। हम खेल रहे थे और सबके मन में कुछ न कुछ चल रहा था। गलतियां हुईं और हमें इस पर शर्म आती है। हरभजन के प्रतिक्रिया से पहले श्रीसंत की पत्नी ने वीडियो वायरल करने के लिए ललित मोदी के इस हरकत के लिए उनकी आलोचना की थी। श्रीसंत की पत्नी ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वीडियो सार्वजनिक करने के पीछे उनका स्वार्थ है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी
हरभजन ने कहा कि हां, वीडियो वायरल हो गया है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और मैंने कई मौकों पर स्वीकार किया है कि मुझसे गलती हुई थी। इंसान हैं, गलतियां हो जाती हैं और मुझसे भी हुई। मैंने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि अगर भविष्य में मुझसे कोई और गलती हो जाए, तो मुझे माफ़ कर दें। मैं मानता हूँ कि इंसान से गलतियां होती हैं।
इस घटना के बाद हरभजन को किया गया था बैन
इस घटना के बाद हरभजन सिंह को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 11 मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। वहीं बीसीसीआई ने भी पांच वनडे मैचों के लिए बैन कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने कई बार श्रीसंत से माफी मांगी। उन्होंने एक बार फिर माफी मांगी और कहा कि उस समय उनसे गलती हो गई थी।
Harbhajan slams ex ipl chief for releasing video of him slapping sreesanth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 01, 2025 | 07:46 PM
