Happy Birthday Virat Kohli: पिता की मृत्यु ने बनाया कोहली को विराट, फिर तय किया किंग बनने तक का सफर
भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली का जन्म 5 फरवरी 1988 को हुआ था। कोहली ने अब तक कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली का जन्म 5 फरवरी 1988 को हुआ था। कोहली ने अब तक कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। हाल के दिनों फिर से कोहली का बल्ला शांत हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने कोई विराट पारी नहीं खेली। अब तो टीम में बने रहने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि जब कोहली का बल्ला चलता है तो विरोधियों की खैर नहीं होती है।
विराट कोहली का जन्म दिल्ली में हुआ था। विराट के पिता का प्रेमजी कोहली और मां का नाम सरोज है। विराट के पिता पेशे से वकील थे। उनकी मृत्यु 2006 में हो गई थी। तब विराट दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहे थे। विराट कोहली ने पिता के देहांत की खबर सुनकर टीम का साथ नहीं छोड़ा। हालांकि क्रियाक्रम के बाद कोहली ने मैदान पर उतरकर विराट पारी खेली और वहीं से अपनी जगह बनाई। विराट ने उस कठिन समय को पार करते हुए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 11 दिसंबर 2017 को विराट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की। उनके दो बच्चे भी हैं। दोनों ज्यादा समय लंदन में ही बिताते हैं। जब मैच होता है तब विराट भारत आते हैं।
अंडर-19 में दिलाई ट्रॉफी
विराट ने भारतीय अंडर-19 टीम को 2008 में विश्व कप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो पहले मोहम्मद कैफ की कप्तानी में ही संभव हो पाया था। इसके बाद विराट ने उसी साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 तथा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भी पदार्पण किया।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी, ₹3,542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, धोनी, शाहरुख और सचिन छूटे पीछे
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
यह भी पढ़ें : IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया जाएंगे भारत को दो धाकड़ बल्लेबाज, टीम इंडिया को जिताने के लिए बीसीसीआई ने बनाया खास प्लान
2019 से 2022 के बीच विराट कोहली के लिए मुश्किलों का समय रहा। 2019 में उन्होंने शतक बनाया, लेकिन उसके बाद उनका बल्ला शांत रहा। खराब फॉर्म के कारण उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, और कुछ ने तो उन्हें रिटायरमेंट लेने की सलाह भी दी। लेकिन विराट ने हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद, उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी की और अब टी20 वर्ल्ड कप के असली ‘किंग’ बन गए हैं।
टी20 ट्रॉफी जीतने के बाद टी20 से लिया संन्यास
विराट कोहली ने इस साल जून में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विराट कोहली ने फाइनल मैच में 76 रनों की पारी खेली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। विराट कोहली ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर 12 जून 2010 को शुरू किया और 14 साल बाद उसी महीने अपना आखिरी मैच खेला।
उन्होंने भारत के लिए 125 टी20 मैच खेले और 4188 रन बनाए, जिसकी औसत 48.69 है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए। वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 1292 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके नाम 15 अर्धशतक भी हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
कोहली का करियर
विराट कोहली ने टेस्ट में 118 मैचों में 9040 रन बनाए। टेस्ट में उन्होंने 47.83 के औसत से रन बनाए हैं। जिसमें 29 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। वहीं वनडे क्रिकेट में 295 मैचों में 13906 रन बनाए हैं। वनडे में 58.18 की औसत से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 50 शतक और 72 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि अब कोहली का करियर कितना लंबा चलता है यह देखना होगा । क्योंकि कुछ दिनों से कोहली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं ऐसे में अगर उन्होंने जल्दी लय नहीं पकड़ी तो टीम से बाहर होने का खतरा भी है।
