Happy Birthday Anil Kumble: पाकिस्तान के खिलाफ कुंबले का वो स्पेल जिसे याद कर आज भी कांप जाते हैं पड़ोसी
भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले 17 अक्टूबर को 54 साल के हो गए हैं। अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को बैंगलोर में हुआ था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अनिल कुंबले
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले 17 अक्टूबर को 54 साल के हो गए हैं। अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को बैंगलोर में हुआ था। कुंबले ने अपनी जादुई स्पेल से कई मैचों में भारत को जीत दिलाई है। आज हम उनके बर्थडे पर कुछ उपलब्धियों का जिक्र करेंगे, जिसने क्रिकेट के पन्नों में एक इतिहास लिख दिया।
अनिल कुंबले ने 22 गज की पट्टी पर 7 फरवरी 1999 को एक ऐसा कारनामा किया कि वो इतिहास में दर्ज हो गया। इस बात को भले ही 25 साल हो गए हैं लेकिन आज भी यह वाक्य जहन में है। अनिल कुंबले ने पाकिस्तान को ऐसा दर्द दिया था कि वो आज भी पाकिस्तान क्रिकेट में जिंदा है। पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
दिल्ली में एक पारी में लिए थे 10 विकेट
दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 10 विकेट लिए थे। उनके इस दमदार प्रदर्सन की बदौलत भारत ने चेन्नई में सीरीज का पहला टेस्ट हारने के बाद दिल्ली में बराबरी की थी। कुंबले ने 74 रन खर्च करके सभी विकेट अपने नाम किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘वह बेहतरीन ऑलराउंडर…’, पूर्व भारतीय कप्तान ने हार्दिक पांड्या को बताया सबसे अलग
IPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
रोहित शर्मा के दिवाने हुए अनिल कुंबले, KKR के खिलाफ बल्लेबाजी कर दिया बयान, कहा- ये दूसरी टीमों के लिए खतरे…
KKR ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट को छोड़ना सबसे बड़ी गलती, दिग्गज का बड़ा बयान
टूटे जबड़े के साथ उठाया था भारतीय टीम का बोझ
साल 2002 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था। इस मैच में अनिल कुंबले ने पहली इनिंग में 14 ओवर बॉलिंग करते हुए सिर्फ 29 रन दिए थे। इस दौरान उन्होंने टूटे जबड़े के साथ गेंदबाजी करते हुए महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का विकेट लिया था, जो 25 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस तरह कुंबले ने देश प्रेम की मिसाल पेश की थी।
टेस्ट क्रिकेट में 600 से अधिक विकेट
अनिल कुंबले भारत के सबसे अच्छे स्पिनर में गिने जाते हैं। उन्होंने 132 टेस्ट में 619 विकेट चटकाए थे। वह पहले भारतीय गेंदबाज बने जिन्होंने टेस्ट में 600 विकटों का आंकड़ा छुआ था। इस दौरान उन्होंने 38 बार 5 विकेट और 8 बार 10 विकेट ले चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक भी है। वहीं अगर वनडे क्रिकेट की बात करें तो 271 वनडे में 337 विकेट अपने नाम किए हैं।
