WPL 2026 में गुजराज जायंट्स ने किया विजयी आगाज, यूपी वॉरियर्स को दी करारी मात, किसने एकतरफा कर दिया गेम?
Gujarat Giants vs UP Warriorz: डब्ल्यूपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 10 रनों से हराया। 208 रनों का पीछा करते हुए यूपी की टीम 197 रन ही बना सकी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जॉर्जिया वेयरहम (फोटो-सोशल मीडिया)
Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women, 2nd Match, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को हराकर इस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत कर दी है। गुजरात जायंट्स ने इस मुकाबले को 10 रनों से हराया। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में गुजरात जायंट्स ने अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया। गुजरात जायंट्स ने इस मुकाबले में 207 रन बनाए। जवाब में यूपी की टीम 197 रन ही बना सकी।
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत कमाल की रही। गुजरात के लिए पहले विकेट के 41 रनों की साझेदारी हुई। बेथ मूनी 13 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद सोफी डिवाइन भी 55 के स्कोर पर चलते बनी। 38 रन बनाकर सोफी डिवाइन आउट हुईं। यहां से अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की।
एश्ले गार्डनर की तूफानी पारी
इस दौरान एश्ले गार्डनर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं अनुष्का अर्धशतक पूरा करने से पहले 44 के निजी स्कोर पर आउट हो गई। उसके बाद एश्ले गार्डनर भी 173 के स्कोर पर 65 रन बनाकर आउट हो गई। अंतिम में जॉर्जिया बेयरहम और भारती फुलमाली ने 2 ओवर में 34 रन बनाए। बेयरहम ने 27 और फुलमाली ने 14 रनों की पारी खेली। यूपी के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
यूपी की खराब रही शुरुआत
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। किरण नवगिरे 1 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि, उसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान मेग लैनिंग और फीबी लिचफिल्ड के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। मेग लैनिंग 30 रन बनाकर आउट हो गई। यहां से एक बार फिर यूपी की स्थिति खराब हो गई। यूपी ने 73 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए। मेग लैनिंग के बाद हरलीन देओल और दीप्ति शर्मा भी उसी ओवर में आउट हो गई।
लगातार तीन विकेट गंवाने के बाद पिछड़ी यूपी की टीम
एक ओवर में दो और अगले ओवर की पहली गेंद पर एक विकेट गंवाने के बाद यूपी की टीम पिछड़ गई। हालांकि, फीबी लिचफील्ड एक छोर पर संभाल कर बल्लेबाजी करते रही और तेज गति से रन बनाते रही। फीबी लिचफील्ड ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने महज 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान पांचवें विकेट के लिए लिचफील्ड को श्वेता सेहरावत का साथ मिला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 69 रनों साझेदारी हुई। श्वेता 25 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद फीबी लिचफील्ड भी 78 रन बनाकर आउट हो गई। 150 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा।
यह भी पढ़ें: WPL में गुजरात जायंट्स ने रचा इतिहास, इस टूर्नामेंट में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर
अंत में आशा शोभना ने शानदार बल्लेबाजी की 10 गेंदों में 27 रन बनाई। हालांकि इसके बाद भी टीम को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात जायंट्स के लिए जॉर्जिया बेयरहम ने 2, रेणुका सिंह ठाकुर ने 2 विकेट चटकाए। वहीं सोफी डिवाइन ने भी 2 विकेट लिए। उसके अलावा गायकवाड़ ने 1 और एश्ले गार्डनर ने 1 विकेट चटकाए।
