GT vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ सफर को समाप्त किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया। गुजरात की टीम इस मुकाबले में 147 रन ही बना सकी। चेन्नई ने इस सीजन का आगाज जीत के साथ किया था और अब सीजन की समाप्ति भी जीत के साथ की है।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने डेवाल्ड ब्रेविस (57 रन) और डेवोन कॉनवे (52 रन) के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पांच विकेट पर 230 रन बनाए। सीएसके के लिए कॉनवे और ब्रेविस के अलावा उर्विल पटेल ने 37 और आयुष म्हात्रे ने 34 रन का योगदान दिया। गुजरात टाइटन्स के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो जबकि साई किशोर, राशिद खान और शाहरूख खान ने एक एक विकेट लिया।
गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 147 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 41, गिल ने 13, शाहरुख ने 19, अरशद खान ने 20, राहुल तेवतिया ने 14 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने 3, अंशुल कंबोज ने 3, रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए।
25 May 2025 07:13 PM (IST)
चेन्नई की टीम जीत गई लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि वे अंकतालिका में सबसे नीचे रहते हुए, सीज़न का समापन कर रहे हैं। हालांकि एक निराशाजनक सीज़न का समापन एक जीत के साथ होना, उनके लिए काफ़ी सुखद होगा। आज के मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाज़ी की, अच्छी फ़ील्डिंग की और गेंदबाज़ी में भी उनका प्लान काफ़ी क्लियर था।
25 May 2025 07:12 PM (IST)
गुजरात की टीम 147 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 41, गिल ने 13, शाहरुख ने 19, अरशद खान ने 20, राहुल तेवतिया ने 14 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने 3, अंशुल कंबोज ने 3, रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए।
25 May 2025 07:09 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रनों से मुकाबले को जीत लिया है। गुजरात को करारी शिकस्त दी है। इस जीत के बाद चेन्नई ने सीजन को जीत के साथ समाप्त किया। गुजरात की टीम को चेन्नई ने 147 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
25 May 2025 06:51 PM (IST)
राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात का 8वां विकेट 126 के स्कोर पर गिरा। अब चेन्नई को जीत के लिए दो विकेट की जरूरत है।
25 May 2025 06:34 PM (IST)
गुजरात को छठा झटका लगा है। राशिद खान भी पवेलियन लौट गए हैं। 105 के स्कोर पर राशिद खान 12 रन बनाकर चलते बने। नूर अहमद को यह विकेट मिला।
25 May 2025 06:26 PM (IST)
जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लेकर चेन्नई की झोली में पूरी तरह से मैच को डाल दिया है। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। जडेजा ने इस ओवर में शाहरुख खान और साई सुदर्शन को चलता किया।
25 May 2025 05:54 PM (IST)
अंशुल कंबोज ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी सफलता दिलाई। शरफेन रदरफर्ड बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। 30 पर तीसरा विकेट गिरा। अब गुजरात थोड़ा मुश्किल में आ गई है। हालांकि अभी साई सुदर्शन पिच पर मौजूद है।
25 May 2025 05:48 PM (IST)
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है। जोस बटलर 5 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात ने 29 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए हैं। खलील अहमद ने चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई है।
25 May 2025 05:41 PM (IST)
शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात टाइटंस को 24 पर पहला झटका लगा है। चेन्नई के लिए ये विकेट अंशुल कंबोज के खाते में गई।
25 May 2025 05:16 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 34, डेवोन कॉन्वे ने 52, उर्विल पटेल ने 37, शिवम दुबे ने 17, डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 गेंदों में 57 और रविंद्र जडेजा ने 21 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2, राशिद खान ने 1, साई किशोर ने 1 और शाहरुख खान ने 1 विकेट चटकाए।
25 May 2025 05:12 PM (IST)
डेवाल्ड ब्रेविस ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। 19 ओवर के बाद 221 रन बनाए।
25 May 2025 04:42 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स को डेवोन कॉन्वे के रूप में चौथा झटका लगा है। कॉन्वे 52 रन बनाकर आउट हो गए। 156 के स्कोर पर यह विकेट गिरा। राशिद खान ने गुजरात के लिए ये विकेट लिया।
25 May 2025 04:37 PM (IST)
शिवम दुबे 17 रन बनाकर आउट हो गए। 144 के स्कोर पर चेन्नई को तीसरा झटका लगा है। गुजरात के लिए ये विकेट शाहरुख खान ने लिया।
25 May 2025 04:22 PM (IST)
उर्विल पटेल के रूप में चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। उर्विल पटेल 37 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई को दूसरा झटका 107 के स्कोर पर लगा। वहीं गुजरात के लिए ये विकेट साई किशोर ने लिया।
25 May 2025 04:12 PM (IST)
पहले पावरप्ले में चेन्नई के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर पहले पावरप्ले में 68 रन बनाए। इस दौरान आयुष 34 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई का इस साल पावरप्ले में यह सबसे अच्छा स्कोर रहा है।
25 May 2025 03:50 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स को आयुष म्हात्रे के रूप में पहला झटका लगा है। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली सफलता दिलाई। 44 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा है।
25 May 2025 03:08 PM (IST)
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा
25 May 2025 03:04 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अश्विन की जगह हुड्डा को शामिल किया गया है।
25 May 2025 02:53 PM (IST)
एक्यूवेदर के अनुसार, मैच की शुरुआत में अहमदाबाद का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और मैच खत्म होने तक यह 36 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मैच के दौरान आर्द्रता 28% से 37% के बीच रहेगी। आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना बहुत कम है।
25 May 2025 02:52 PM (IST)
आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 7 मैचों में गुजरात 4 और चेन्नई 3 मैच जीतने में सफल रही है। हालांकि, पिछले 5 मैचों में जीटी ने सीएसके को 3 बार हराया है।
25 May 2025 02:52 PM (IST)
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। यहां 200 से अधिक रन बनाना अच्छा स्कोर माना जा सकता है। इस मैदान पर छह मैचों में आठ बार 200 से अधिक का स्कोर देखने को मिला है, जो दिखाता है कि यहां हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। यहां दोपहर के आखिरी मैच में जीटी ने डीसी के 203 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। आज के मैच में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं।