Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन का हिस्सा नहीं बनने के बाद मैक्सवेल का आया पहला रिएक्शन, कहा- उम्मीद है…

Glenn Maxwell: आईपीएल के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 2026 नीलामी में हिस्सा न लेने का बड़ा फैसला लिया, और सोशल मीडिया पर भारत में बिताए अपने यादगार अनुभव साझा किए।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 02, 2025 | 02:08 PM

ग्लेन मैक्सवेल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Glenn Maxwell Will Ever Play IPL Again: आईपीएल 2026 के लिए अबु धाबी में 16 दिसंबर को नीलामी होगी। नीलामी के लिए 1,355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है। इतने नामों में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम नहीं है। मैक्सवेल ने नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया है। मैक्सवेल ने कहा है कि यह एक बड़ा फैसला है।

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की नीलामी सूची में अपना नाम नहीं देने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे एक बड़ा फैसला बताया है और आईपीएल के दौरान भारत में बिताए समय को यादगार बताया है। मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आईपीएल में कई यादगार सीजन के बाद, मैंने इस साल ऑक्शन में अपना नाम न डालने का फैसला किया है। यह एक बड़ा फैसला है। इस लीग ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।”

उन्होंने लिखा, “आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और एक इंसान के तौर पर बनाने में मदद की है। मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने, शानदार फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने और ऐसे फैंस के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला जिनका जोश बेमिसाल है। भारत की यादें, चुनौतियां और ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेंगी।इतने सालों में आपके समर्थन लिए धन्यवाद, उम्मीद है जल्द ही मिलेंगे।”

ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उंगली की चोट की वजह से वह सीजन के बीच में ही बाहर हो गए थे। पंजाब ने उनकी जगह मिचेल ओवेन को शामिल किया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल नहीं लेंगे हिस्सा, नीलामी के लिए नहीं किया रजिस्ट्रेशन

आईपीएल में 2012 से खेल रहे थे मैक्सवेल

मैक्सवेल 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में 141 मैचों में 155.15 की स्ट्राइक रेट से 2,819 रन बनाए हैं। इस दौरान 18 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं। इसके अलावा 41 विकेट भी उन्होंने लिए हैं।

2014 और 2021 रहा था बेमिसाल

2014 और 2021 मैक्सवेल के लिए बेहतरीन सीजन रहा है। 2014 में पंजाब के लिए 16 मैचों में 552 रन उन्होंने बनाए थे। वहीं 2021 में आरसीबी के लिए 15 मैचों में उन्होंने 513 रन बनाए थे। 2023 में भी आरसीबी के लिए 14 मैचों में 400 रन उन्होंने बनाए थे। (IANS इनपुट के साथ)

Glenn maxwell offical statement after pull his name for ipl 2026 auction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2025 | 01:58 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Glenn Maxwell
  • Indian Premier League
  • IPL

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल नहीं लेंगे हिस्सा, नीलामी के लिए नहीं किया रजिस्ट्रेशन

2

फाफ डु प्लेसिस के बाद एक और खिलाड़ी ने IPL से तोड़ा नाता, PSL खेलने के लिए ठुकराया भारत का ऑफर

3

IPL 2026 Mini Auction के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, कई बड़े सितारे रेस में शामिल

4

उमरान मलिक ने खोले अपने पत्ते, बताया IPL 2026 में वापसी का प्लॉन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.