Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के खिलाफ टी20 टीम में जगह नहीं मिलने के बाद मैक्सवेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अभी भी उम्मीद बाकी

Glenn Maxwell Breaks Silence: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताया है कि उनकी वापसी जल्द होगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 09, 2025 | 01:30 PM

ग्लेन मैक्सवेल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Glenn Maxwell Breaks Silence: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं किया गया है।

हालांकि, इसके बाद भी मैक्सवेल को उम्मीद है कि बचे हुए तीन मुकाबले में वो फिटनेस हासिल करके टीम में वापसी कर सकते हैं। मैक्सवेल ने अपनी दाहिनी कलाई की सर्जरी कराई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले नेट सत्र के दौरान टीम के साथी मिशेल ओवेन का शॉट कलाई पर लगने से चोटिल हो गया था। उन्हें भारत के खिलाफ 29 और 31 अक्टूबर को होने वाले पहले दो टी-20 मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया है।

मैक्सवेल ने एक कार्यक्रम के अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि पिछले सप्ताह सर्जरी कराने से मुझे भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलने की थोड़ी उम्मीद जगी है। इसके लिए मुझे जल्द से जल्द फिटनेस हासिल करनी होगी। मैक्सवेल ने जल्द से जल्द फिटनेस हासिल करने के लिए सर्जरी का विकल्प चुना, ताकि वह भारत के साथ होने वाली सीरीज के अंतिम तीन मैचों के लिए उपलब्ध रह सकें। ये मैच होबार्ट (दो नवंबर), गोल्ड कोस्ट (छह नवंबर) और ब्रिस्बेन (आठ नवंबर) में खेले जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रचा इतिहास, एलन बॉर्डर फील्ड पर अजेय रिकॉर्ड; लगातार दर्ज की 21वीं जीत

IND W vs AUS W: हार के बाद स्मृति मंधाना ने पिच पर फोड़ा ठिकरा, विकेट को लेकर कही ये बड़ी बात

IND W vs AUS W: वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ की शुरुआत, भारत को 6 विकेटों से हराया

IND W vs AUS W: पहले वनडे के दौरान चोटिल हुई हरमनप्रीत कौर, BCCI ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट

बीबीएल से पहले पूरी तरह से हो जाऊंगा फिट

उन्होंने कहा ति मैंने सर्जरी इसलिए करवाई क्योंकि मुझे दो विकल्प दिए गए थे या तो मैं भारत के खिलाफ श्रृंखला से हट जाऊं या उसमें खेलने के लिए अपनी उम्मीद कायम रखूं। मैंने सर्जरी का विकल्प चुना। इससे मेरी उस सीरीज में खेलने की उम्मीद बनी रहेगी। इस ऑलराउंडर ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो मैं बीबीएल के लिए पहले ही तैयार हो जाऊंगा और मुझे लगता है कि इससे मुझे शारीरिक तौर पर पूरी तरह से फिट रहने में मदद मिलेगी।”

यह भी पढ़ें: महिला वनडे में बेथ मूनी-अलाना किंग ने रचा इतिहास, 9वें विकेट पर ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी

मैक्सवेल ने कहा कि बुधवार को उनकी कलाई से प्लास्टर हटा दिया गया था और अब वे कुछ समय तक उसे सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक की पट्टी पहनेंगे, लेकिन उन्हें कलाई को फिर से हिलाने-डुलाने की पूरी छूट दे दी गई है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

अभी बीबीएल के बारे में सोच रहा हूं

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘मैं इस समय सचमुच बीबीएल के पहले दौर के बारे में सोच रहा हूं।” मैक्सवेल ने कहा कि वह आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) को लेकर उत्साहित हैं, जहां वह मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करेंगे। उन्होंने पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन के साथ अनुबंध को टूर्नामेंट के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

अश्विन को लेकर मैक्सवेल ने क्या कहा?

अश्विन ने सिडनी थंडर के साथ अनुबंध किया है और वह बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने पूरा सत्र खेलने पर सहमति जताई है। मैक्सवेल ने कहा, ‘‘यह वाकई रोमांचक है। यह प्रतियोगिता के लिए बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि जब भी आपको विश्व स्तरीय सुपरस्टार मिलते हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ा बोनस है। वह बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। इससे हमारे युवा खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी।” (भाषा इनपुट के साथ)

Glenn maxwell breaks silence on facing india in t20i series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2025 | 01:30 PM

Topics:  

  • Glenn Maxwell
  • India vs Australia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.