Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिरी ऐसा क्या हुआ? वनडे टीम के ऐलान के 4 घंटे बाद ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका ने सीरीज के अपने पहले मैच के लिए 5 फरवरी को 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। इसके अलावा गेराल्ड कोएट्जी की भी टीम में वापसी हुई।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Feb 05, 2025 | 08:06 PM

गेराल्ड कोएट्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट जगत में कई बार हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड बन जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बता रहे हैं, जिसके जानकर तो खुद क्रिकेट जगत भी हैरान है। दरअसल, पाकिस्तान में ट्राई नेशन वनडे सीरीज 2025 का आयोजन किया जाना है। जिसमें पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा लेने वाली है। इसी ट्राई सीरीज के लिए दोपहर में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे मुकाबले के लिए टीम का ऐलान किया था, जिसमें गेराल्ड कोएट्जी को शामिल किया गया था, लेकिन महज 4 घंटे बाद वह इस ट्राई सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए।

साउथ अफ्रीका ने सीरीज के अपने पहले मैच के लिए 5 फरवरी को 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। इसके अलावा गेराल्ड कोएट्जी की भी टीम में वापसी हुई। कोएट्जी अनफिट होने की वजह से काफी समय से खेल नहीं पाए थे। लेकिन एंट्री मिलने के महज 4 घंटे बाद ही गेराल्ड कोएट्जी पूरी त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं गेराल्ड कोएट्जी का नाम चैंपियंस ट्रॉफी से भी गायब हो गया।

PLAYER UPDATE 🗞 Proteas fast bowler Gerald Coetzee has been ruled out of the upcoming tri-nation One-Day International (ODI) series against Pakistan and New Zealand. The 24-year-old experienced tightness in his groin while completing his 10 overs at training on Wednesday… pic.twitter.com/3vr175kK4z — Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 5, 2025

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में हुआ बड़ा बदलाव, एकाएक इस खिलाड़ी की जगह Gerald Coetzee की हुई एंट्री

‘सबसे बेवकूफ टीम है साउथ अफ्रीका…’, भारत के चैंपियन बनने के बाद फूटा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का गुस्सा

T20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup: साउथ अफ्रीका शान से पहुंचा सेमीफाइनल में, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंदकर ग्रुप में किया टॉप

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी है कि तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी त्रिकोणीय वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बयान में आगे कहा गया कि 24 वर्षीय कोएट्जी को 5 फरवरी की सुबह प्रिटोरिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग के दौरान अपने 10 ओवर पूरे करते समय पीठ में अकड़न का अनुभव हुआ।

प्रोटियाज मेडिकल टीम द्वारा आगे के आकलन के बाद यह निर्णय लिया गया कि आगामी 50 ओवर के मैचों के कार्यभार के कारण गंभीर चोट का खतरा बढ़ गया है। उचित समय पर प्रतिस्थापन खिलाड़ी की घोषणा की जाएगी। कोएत्ज़ी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चयन के लिए भी नहीं चुना जाएगा।

ट्राई-नेशन वनडे सीरीज 2025 के पहले मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एथन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जूनियर डाला, वियान मुल्डर, मिहलाली मपोंगवाना, सेनुरन मुथुसामी, गिदोन पीटर्स, मीका-ईल प्रिंस, जेसन स्मिथ, काइल वेरिन।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन।

Gerald coetzee ruled out of tri nation odi series and champions trophy 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2025 | 08:06 PM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • Gerald Coetzee
  • South Africa Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.