T20 World Cup: साउथ अफ्रीका शान से पहुंचा सेमीफाइनल में, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंदकर ग्रुप में किया टॉप
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे को हराकर साउथ अफ्रीका ने ग्रुप में टॉप किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe vs South Africa, Super-8, Match No.11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका ने आसानी से अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर सुपर-8 में लगातार तीसरी जीत दर्ज करके शान से सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने ग्रुप में टॉप किया।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। जिम्बाब्वे ने 1.2 ओवर में महज 14 के स्कोर पर तदिवानाशे मारुमानी (7) का विकेट खो दिया। इसके बाद ब्रायन बेनेट ने डियोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 14 रन जुटाए। ब्रायन टीम के खाते में 15 रन का योगदान ही दे सके। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा।
सिकंदर रजा की अर्धशतकीय पारी
इस टीम ने 28 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से मायर्स ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 38 रन की साझेदारी करते हुए जिम्बाब्वे को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान सिकंदर ने क्लाइव मडांडे के साथ छठे विकेट के लिए 29 गेंदों में 39 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। सिकंदर ने 43 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 73 रन बनाए। उनके अलावा, क्लाइव मडांडे ने 20 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्खिया ने 1-1 विकेट निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके बाद भी साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। क्विंटन डी कॉक सस्ते में आउट हो गए। डी कॉक 0 पर आउट हो गए। वहीं एडेन मार्करम 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रियान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच छोटी साझेदारी हुई। 31 रन बनाकर रियान वापस लौट गए। उसके बाद ब्रेविस को डेविड मिलर का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। डेविड मिलर 22 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: लुंगी एनगिडी ने रचा इतिहास, T20I में साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने
ब्रेविस की ताबड़तोड़ पारी
एक छोर पर ब्रेविस लगातार ताबड़तोड़ प्रहार किया। ब्रेविस 18 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके के साथ 42 रन बनाए। उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और जॉर्ज लिंडे ने 50 रनों की साझेदारी करके मुकाबले को आसानी से जीत लिया। लिंडे ने नाबाद 30 और स्टब्स ने नाबाद 21 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 3, मुजारबानी ने 1, इवांस ने 1 विकेट चटकाए।
