T20 World Cup 2026 से पहले सिद्धिविनायक पहुंचे गौतम गंभीर, टीम इंडिया की जीत के लिए बप्पा से की प्रार्थना
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन कर टीम इंडिया की सफलता के लिए प्रार्थना की। 7 को यूएसए से होगा पहला मुकाबला।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Gautam Gambhir seeks blessings at Siddhivinayak temple: टी20 वर्ल्ड की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत के साथ श्रीलंका को सौंपी गई है। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम भी पूरी तरह से तैयार है। वर्ल्ड कप शुरू होने से 2 दिन पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में जीत के लिए प्राथना की।
गुरुवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। कोच ने बप्पा के दर्शन के साथ भारत के सफल होने की प्रार्थना की। गौतम गंभीर इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज से पहले मध्य प्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे। वह इसी सीरीज के बीच में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पर दर्शन के लिए गए। इसके बाद टी20 सीरीज के दौरान उन्होंने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
टी20 में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में
टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में है। हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की है। बुधवार को खेले गए वार्म-अप मैच में भी टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। गौतम गंभीर को साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में टीम इंडिया पिछले साल एशिया कप की विजेता बनी। इसके साथ ही भारत ने टी20 फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन को भी निखारा है।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
SL vs IND: सीरीज शुरु होने से पहले गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, कहा- हर सवाल का जवाब मैदान पर देना होगा
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
भारत का शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। टीम इंडिया 7 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसका पहला मैच यूएसए से होगा, जिसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है, लेकिन इस मैच को लेकर फिलहाल सस्पेंस है। पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ यह मुकाबला खेलने की इजाजत नहीं दी है। टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।
यह भी पढ़ें: ‘हम जानते हैं आप ही चैंपियन बनेंगे’, T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के समर्थन में उतरी महिला टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
