Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

…तो इंग्लैंड में ऐसी पिच चाहते हैं गौतम गंभीर, पिच क्यूरेटर ने किया खुलासा

भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंचने के बाद तुरंत अभ्यास में जुट गई है। इंट्रा-स्क्वाड मैच से पहले गौतम गंभीर ने पिच क्यूरेटर से संतुलित पिच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी पिच होनी चाहिए जहां सभी को बराबर मौके मिले।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 11, 2025 | 10:00 AM

गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लंदन: इंग्लैंड में खेले जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। भारतीय टीम 7 जून से इंग्लैंड पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दी है। भारतीय टीम का भारत ए के साथ शुक्रवार से इंट्रा स्क्वाड मैच खेला जाएगा। भारत ए की टीम इंग्लैंड में दो अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबला खेल चुकी है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए बेकेनहैम में अपना कैंप बनाया है। इस दौरान भारतीय टीम के क्रिकेटर खूब पसीना बहाते दिख रहे हैं। वहीं इस दौरान भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पिच क्यूरेटर जोश मार्डेन से अनुरोध किया है कि वो ऐसी पिच तैयार करें जो पांच टेस्ट मैचों के दौरान गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए मददगार साबित हो। पिच क्यूरेटर ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

गंभीर ने चाहते हैं ऐसी पिच

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हां, गौतम गंभीर और बाकी कोचिंग स्टाफ ने अपनी मीटिंग के बाद हमसे बात की। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें ऐसी पिच चाहिए जो बहुत सपाट या ज्यादा हरी न हो, जिससे हम मैच की तैयारी कर सके। वे सिर्फ बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं, बल्कि मैच जैसी असली परिस्थितियां चाहते थे। इसलिए हमने पिच पर कुछ बदलाव किए। जैसे घास की मात्रा को संतुलित किया, नेट की चौड़ाई और लंबाई में सुधार किया। इसके बाद से मिली प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 के लिए BCCI ने जारी किया नया दिशा-निर्देश, प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए भी लेनी होगी परमिशन

टीम इंडिया में जल्द होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? इस साल कई खिलाड़ियों को मौका देने की तैयारी में BCCI

पिंक सिटी से क्यों छिना RR का मुकाबला? जयपुर में नहीं होंगे राजस्थान रॉयल्स से शुरुआती मैच, उठने लगे हैं सवाल

अर्शदीप-मिचेल की भिड़ंत से गरमाया मैदान! कोच गौतम गंभीर की दो टूक- मैदान पर दोस्त नहीं, शेर बनकर लड़ना चाहिए

IND vs ENG: इस गेंदबाज को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया एक्स फैक्टर, कहा- इंग्लैंड के खिलाफ लेगा 20 विकेट

उन्होंने कहा कि हमें जो बताया है, उसके मुताबिक अब ध्यान सिर्फ रन बनाने पर नहीं, बल्कि कम ओवरों और सफल अभ्यास पर है। वो ऐसी पिच चाहते हैं, जिससे नतीजा निकल सके। जहां अच्छी गेंदबाजी का फायदा मिले और गलतियों की सजा भी मिलें। हम भी ऐसी ही पिच देने की कोशिश कर रहे हैं।

इंग्लैंड में पिच गेंदबाजों के अनुकूल होती है

इंग्लैंड की परिस्थितियां आमतौर पर स्विंग गेंदबाजी के अनुकूल होती हैं, जिससे भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। जिसकी अगुआई जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं, जो अपने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण केवल तीन मैच ही खेलेंगे। भारतीय गेंदबाजों से फीडबैक के बारे में पूछे जाने पर मार्डेन ने जवाब दिया कि हमने बुमराह जैसे खिलाड़ियों से सीधे तौर पर बातचीत नहीं की है, लेकिन कोचिंग स्टाफ ने विस्तृत फीडबैक दिया है।

Gautam gambhir gives clear message to england curator

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2025 | 09:55 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Gautam Gambhir
  • India Cricket Team
  • India vs England

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.