IND vs ENG: इस गेंदबाज को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया एक्स फैक्टर, कहा- इंग्लैंड के खिलाफ लेगा 20 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इस बार भारतीय युवा टीम मेजबान के खिलाफ दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देगी। ऐसे में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने भारत के एक गेंदबाज को इंग्लैंड के खिलाफ एक्स फैक्टर करार दिया है।
कुलदीप यादव को मैथ्यू हेडन ने एक्स फैक्टर करार दिया।
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच टेस्ट प्रैक्टिस के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस सीरीज में शुभमन गिल पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। जबकि टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दी गई है। भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बेहद खास है।

पहली बार टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में किसी विदेशी दौरे पर है। ऐसे में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों के उपर बड़ी जिम्मेदारी है। इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हैडन ने भारते के एक स्पिन गेंदबाज को इंग्लैंड दौरे में एक्स फैक्टर करार दिया है।

मैध्यू हेडन ने कुलदीप यादव को बताया घातक गेंदबाज

इंग्लैंड सीरीज से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ये बयान भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए दिया है। उनका मानना है कि इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। हेडन ने कहा है कि कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज इंग्लैंड कि विषम परिस्थितियों में टीम इंडिया को 20 विकेट दिलाने की क्षमता रखते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह। इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज से पहले ही भारत को हराने का बनाया ये प्लान, इस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

पहले टेस्ट में इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

इंग्लैंड और भारत का टेस्ट शेड्यूल

टेस्ट मैच तिथि स्थान
पहला टेस्ट 20-24 जून, 2025 हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट 2-6 जुलाई, 2025 एडगबास्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट 10-14 जुलाई, 2025 लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई, 2025 ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 द ओवल, लंदन
Navbharat Live
navbharatlive.com