Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गौतम गंभीर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Gautam Gambhir Creates History: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वो बतौर खिलाड़ी और कोच रहते हुए आईसीसी और एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 29, 2025 | 06:26 PM

गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gautam Gambhir Creates History: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम के इस जीत के साथ गौतम गंभीर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बतौर खिलाड़ी और कोच रहते एशिया कप और आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए।

एक खिलाड़ी के तौर पर गौतम गंभीर ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2010 में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। टीम इंडिया के मुख्य कोच के तौर पर उन्होंने मार्च 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 28 सितंबर को एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

रवि शास्त्री ने भी खिलाड़ी के तौर पर आईसीसी ट्रॉफी और एशिया कप (दो बार) और मुख्य कोच के तौर पर एशिया कप (2018 में) जीता, लेकिन वह मुख्य कोच के तौर पर कभी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए।

सम्बंधित ख़बरें

ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

भारत का टशन देख दंग रह गया पाक, सूर्या ने फिर सलमान से नहीं मिलाया हाथ, बीच मैदान पर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान

गौतम गंभीर द्वारा जीती गई ICC और एशिया कप टूर्नामेंट्स

टूर्नामेंट वर्ष भूमिका
टी20 वर्ल्ड कप 2007 खिलाड़ी
एशिया कप 2010 खिलाड़ी
वनडे वर्ल्ड कप 2011 खिलाड़ी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मुख्य कोच
एशिया कप 2025 मुख्य कोच

गंभीर को जुलाई 2024 में टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था और तब से उन्होंने मल्टी नेशन टूर्नामेंट्स में मुख्य कोच के रूप में सभी मैच जीते हैं। एशिया कप 2025 में सभी सात मैच जीतने से पहले भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी अपने नाम की। उसका जीत का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा।

यह भी पढ़ें: ‘जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर…’, सूर्यकुमार यादव ने PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले जीते। वहीं टी20 एशिया कप में भी भारतीय टीम ने कुल 7 मुकाबले जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही भारत ने नौवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम रही है।

भारत को ट्रॉफी नहीं दी गई

एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में विजेता भारत को ट्रॉफी नहीं दी गई क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। रविवार को एशिया कप फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पर भारत की रोमांचक जीत के बाद काफ़ी ड्रामा हुआ, जिसका समापन विजेता टीमों द्वारा बिना ट्रॉफी के अपनी जीत का जश्न मनाने के साथ हुआ।

Gautam gambhir creates history as india defeat pakistan to win asia cup 2025 title

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 06:09 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Cricket
  • Gautam Gambhir
  • ICC
  • Indian Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.