-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- From Sachin Tendulkar Ab De Villiers What Did Cricket World Say On Virat Kohlis Test Retirement
क्रिकेट के ‘एक युग का अंत’, सचिन तेंदुलकर से लेकर एबी डिविलियर्स तक…विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर क्या बोला क्रिकेट जगत?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली के लिए इस वक्त समूचे क्रिकेट जगत से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इसे क्रिकेट के एक युग का अंत करार दे रहे हैं।

विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर क्रिकेट जगत की प्रतिक्रिया (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के 36 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। जिसके बाद उनके करोड़ों चाहने वाले अब दोबारा उन्हें टीम इंडिया की सफेद जर्सी में नहीं देख पाएंगे। विराट के संन्यास के बाद उनके फैंस भावुक नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। फैंस व पूर्व क्रिकेटर्स के द्वारा लगाई गई ये अटकलें फिलहाल सच साबित हो चुकी हैं।
विराट कोहली के लिए इस वक्त समूचे क्रिकेट जगत से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इसे क्रिकेट के एक युग का अंत करार दे रहे हैं। क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि विराट कोहली ने टी20 युग में टेस्ट क्रिकेट को एक नई उर्जा दी। आइए जानते हैं क्रिकेट जगत ने भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए क्या कहा।
आपने अनगिनत युवाओं को खेल के लिए प्ररेति किया- सचिन तेंदलुकर
विराट के संन्यास पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि “टेस्ट से संन्यास लेने के बाद, मुझे 12 साल पहले मेरे आखिरी टेस्ट के दौरान आपके द्वारा किए गए विचारशील व्यावहार की याद आ रही है। आपने मुझे अपने दिवंगत पिता की ओर से एक धागा गिफ्ट के रूप में दिया था। ये मेरे लिए स्वीकार करना काफी पर्सनल सा था, लेकिन आपकी ये बात दिल को छू लेने वाली थी और तब से मेरा साथ है। जबकि मेरे पास बदले में कोई धागा नहीं था। आप मेरी गहरी प्रंशसा और शुभकामनाएं लेकर आए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
इसके आगे सचिन ने कहा कि “विराट, आपकी असली विरासत ये है कि आपने अनगिनत युवा क्रिकटरों को खेल अपने के लिए प्रेरित किया। आपका टेस्ट करियर कितना शानदार रहा है! आपने भारत क्रिकेट को सिर्फ रन नहीं दिए हैं- आपने इसे जुनूनी प्रशंसकों और खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी दी है। एक बेहद खास टेस्ट करियर के लिए बधाई।”
As you retire from Tests, I’m reminded of your thoughtful gesture 12 years ago, during my last Test. You offered to gift me a thread from your late father. It was something too personal for me to accept, but the gesture was heartwarming and has stayed with me ever since. While I… pic.twitter.com/JaVzVxG0mQ — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 12, 2025
मैं आपकी फिटनेस का दिवाना हूं- सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने कहा “विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं। जहां दुनिया आपकी क्रिकेट प्रतिभा और रिकॉर्ड का जश्न मनाती है, मैं सबसे ज्यादा आपकी फिटनेस के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और पर्दे के पीछे आपके द्वारा किए गए त्याग की प्रशंसा करता हूं।”
Congrats to my biscotti @imVkohli on an epic Test career! Your determination & skill have always inspired me. True legend! ❤️🙌🏻 #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/2DnNLRzSrI — AB de Villiers (@ABdeVilliers17) May 12, 2025
आपने टेस्ट क्रिकेट को जिया- हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने लिखा- “विराट, हमने वो दौर जिया है। हमने एक साथ मिलकर चुनौतियों का सामना किया, टेस्ट क्रिकेट के लंबे दिनों को गर्व के साथ जिया। सफेद कपड़ों में आपकी बल्लेबाजी सिर्फ नंबर के मामले में नहीं, बल्कि इरादे, तीव्रता और प्रेरणा के मामले में भी खास है। आगे लिए शुभकामनाएं।”
Virat, we’ve shared that era… faced the grind together, lived the long days of Test cricket with pride. Your batting in whites is special — not just in numbers, but in intent, intensity, and inspiration.
Good luck going forward #ViratKohli #TestCricket @imVkohli pic.twitter.com/GSh1Ca6I3G — Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 12, 2025
तुम क्रिकेट के राजदूत थे- वीरेंद्र सहवाग
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने लिखा “विराट, शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई। जब से मैंने तुम्हें देखा है, तभी से मुझे पता है कि तुम खास हो। तुमने तीव्रता दिखाई और जिस जुनून के साथ आपने टेस्ट क्रिकेट खेला, उसे देखना वाकई मजेदार था। तुम टेस्ट क्रिकेट के एक बेहतरीन राजदूत थे और वनडे क्रिकेट के भविष्य के लिए तुम्हें शुभकामनाएं।”
Congratulations Virat on an incredible test career. From the time i saw you, knew that you are special. The intensity that you brought and the sheer passion with which you played Test cricket was a joy to watch. You were a great ambassador of Test cricket and wish you the best… pic.twitter.com/JP9yxQnnWC — Virrender Sehwag (@virendersehwag) May 12, 2025
आपकी कमी खलेगी- वसीम जाफर
भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर ने लिखा “मुझे लगता है कि उनके पास तीन साल और थे। लेकिन उनके निर्णय का सम्मान होना चाहिए। विराट के रहते टेस्ट क्रिकेट कभी बोरिंग नहीं लगा। उनकी मौजूदगी लाखों लोगों को खीच लाती थी। पीढ़ी में एक बार आने वाला खिलाड़ी। आपकी कमी खलेगी। कोहली, सफल करियर के लिए बधाई।”
I feel he at least had 3 more years in him, but his decision should be respected. Test cricket was never boring with Virat in. His presence alone brought millions of eyeballs. Once in a generation player. You will be missed @imVkohli Congratulations on a successful career 👏🏻👏🏻 pic.twitter.com/tOdzaz2wej — Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 12, 2025
एक सच्चा दिग्गज- एबी डिविलियर्स
विराट कोहली के खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने कहा कि “मेरे बिस्किट (विराट कोहली) को शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई। आपके दृढ संकल्प और कौशल में मुझे हमेशा प्रेरित किया है। एक सच्चा दिग्गज।”
Congrats to my biscotti @imVkohli on an epic Test career! Your determination & skill have always inspired me. True legend! ❤️🙌🏻 #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/2DnNLRzSrI — AB de Villiers (@ABdeVilliers17) May 12, 2025
फैंस विराट कोहली के संन्यास के बाद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की बहस छिड़ी हुई है कि उनके टेस्ट फॉर्मेट में अपने 10 हजार रन पूरा करने के बाद संन्यास की घोषणा करनी चाहिए थी। फैंस का कहना है कि विराट कोहली ने ऐसे समय में संन्यास लिया है, जब वो एक या फिर दो सीरीज के अंदर ही 10 हजार रन पूरे कर सकते थे।
टेस्ट फॉर्मेट में 10 हजार रन पूरे नहीं कर पाए विराट
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने 10 हजार रन पूरा करने से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने संन्यास भी ऐसे समय में लिया है, जो वो एक या दो सीरीज में अपना 10 हजार रन पूरा कर सकते थे। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के 123 मैचों की 210 इनिंग में कुल 9230 रन बनाए।
From sachin tendulkar ab de villiers what did cricket world say on virat kohlis test retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














