शाहिद अफरीदी ने पहले भारत के खिलाफ उगला जहर, अब विराट कोहली के संन्यास पर कह दी ये बात
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी तनाव के बीच लगातार भारत के लिए जहर उगल रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर उन्होंने रिएक्ट किया है। तनाव के माहौल में शाहिद अफरीदी का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शाहिद अपरीदी और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। जिसके बाद उनके करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। अब विराट कोहली को दोबारा उन्हें टीम इंडिया की सफेद जर्सी में नहीं देखा जाएगा। विराट के संन्यास के बाद उनके फैंस भावुक नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। अब दुनिया के सामने विराट कोहली की रिटायरमेंट की खबर सच साबित हो चुकी है।
विराट कोहली के बाद दुनियाभर के क्रिकेटर उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। वहीं, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शाहिद अफरीदी ने भी विराट के रिटायरमेंट पर बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रिएक्ट किया। इ दौरान शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। इससे पहले शाहिद अफरीदी भारत-पाकिस्तान के बीच इंडिया के लिए लगातार जहर उगल रहे थे। ऐसे में विराट की तारीफ करने बड़ी बात माना जा रहा है।
टेस्ट क्रिकेट में आपकी भागीदारी को हमेशा मिस करेंगे- शाहिद अफरीदी
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर बधाई देने वालों की लिस्ट में पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहिद अपरीदी का नाम शामिल हो गया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट कोहली की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शानदार करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपका जुनून, इंटेनसिटी व प्रोफेशनलिज्म ने टेस्ट क्रिकेट के लिए नए आयाम स्थापित किए। ये फॉर्मेट आपकी भागीदारी और गेम के जज्बे को हमेशा मिस करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
सचिन तेंदुलकर से लेकर एबी डिविलियर्स तक…विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर क्या बोला क्रिकेट जगत?
भारत के खिलाफ उगला था जहर
रविवार को पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि यह भारतीय आक्रामकता का निर्णायक जवाब है। उन्होंने कहा कि ”नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को कम आंका था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युद्ध जुनून” ने भारत को मुश्किल में डाल दिया है।’ कराची के सी व्यू में आयोजित “यौम-ए-तशाकुर” (कृतज्ञता दिवस) रैली में बोलते हुए अफरीदी ने कहा कि “पीएम मोदी को अब एहसास हो गया है कि पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा है।”
