Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूर्व पाक क्रिकेटर राशिद लतीफ ने सहवाग से की बाबर आजम की तुलना, बोले- शांत नहीं है दिमाग

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बाबर को जमकर सुनाया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने बाबर की तुलना भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग से कर दी है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Sep 02, 2024 | 03:00 PM

बाबर आजम, वीरेंद्र सहवाग और राशिद लतीफ (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान टीम बैक फुट पर दिखाई दे रही है। इस मैच में भी पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बाबर को जमकर सुनाया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने बाबर की तुलना भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग से कर दी है।

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बाबर ने 77 गेंदों में 31 रन बनाए थे। जबकि दूसरी पारी में वह 18 गेंदों में केवल 11 रन बना पाए। जिसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। बाबर ने पिछले 15 टेस्ट मैचों की पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। ऐसे में अब उनकी फॉर्म पर भी सवाल उठने लगे हैं। राशिद लतीफ ने भी उनकी तकनीक और फॉर्म को खराब कहा है।

लतीफ ने की बाबर की तुलना सहवाग से

राशिद लतीफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबर आजम का दिमाग शांत नहीं है। वह भारत के क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की तरह है, जिनकी फॉर्म एक बार चली जाए तो बड़ी मुश्किल से आती है।

सम्बंधित ख़बरें

बाबर आजम की हुई ‘बेइज्जती’, भारतीय दिग्गज ने कसा तंज, कहा- उनमें छक्का मारने की ताकत ही नहीं है

इधर बाबर आजम ने 36 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी, इधर फैंस ने सोशल मीडिया पर लगा डाली क्लास

सेट होकर विकेट फेंकना बाबर की आदत? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर किया निराश, पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा झटका

कंगारुओं का वार…पाकिस्तान शर्मसार! घर में घुसकर ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया आईना, बेइज्जती से तिलमिलाया पड़ोसी देश

शाहिन से नहीं लेनी चाहिए थी कप्तानी

लतीफ आगे कहते हैं, ”क्रिकेट का गेम माइंड गेम का होता है। उसका दिमाग शांत नहीं है, उसे पता है कि उसने क्या गलती की है। बाबर को शाहीन से कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी। उसे कप्तानी लेने इनकार कर दिया था। जिसके बाद उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप गंवाया और फिर वह और दबाव में आ गए।”

यह भी पढ़ें- एलिट लिस्ट में शामिल हुए इंग्लैंड के ये खिलाड़ी, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेली शानदार पारी

बाबर का फोकस गेम पर नहीं

बाबर पर लगे आरोपों के बारे में बात करते हुए लतीफ ने कहा कि ”बाबर का ध्यान गेम पर नहीं है, उनका फोकस बाहर की तरफ ज्यादा है। इसी वजह से उनका फोकस क्रिकेट पर नहीं था। उनका शॉट सेलेक्शन खराब हो चुका है। वह टेस्ट क्रिकेट को समझ नहीं पा रहे हैं। उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है।”

अभ्यास में भी गलती कर रहे बाबर

इतना ही नहीं लतीफ ने बाबर की प्रैक्टिस करने के तरीके को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा, ”प्रैक्टिस गलत हो रही है। ये सभी साइड आर्म से अभ्यास करते हैं। साइड आर्म में दो नैनो सेकंड की देरी होती है।”

बांग्लादेश मार सकती है बाजी

जानकारी के लिए बता दें कि बाबर का फॉर्म इस समय पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बन गया है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान दूसरा टेस्ट भी हारते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं इस सीरीज में बांग्लादेश पहले से ही 1-0 से आगे है। ऐसे में अगर दूसरा मुकाबला भी बांग्लादेश जीत जाता है तो टीम पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करने का कारनामा करने में कामयाब हो जाएगी।

Former pak cricketer rashid latif compared babar azam with virender sehwag

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 03:00 PM

Topics:  

  • Babar Azam
  • Virender Sehwag

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.