Pakistan को एक साल में बना दूंगा विश्व विजेता, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जताई कोच बनने की इच्छा
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद बहुत लोग बहुत तरह की बातें कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। जिसमें पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद बहुत लोग बहुत तरह की बातें कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। जिसमें पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए। बाहर होने के बाद पाकिस्तान और इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ियों ने टीम की आलोचना की।
अब एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव करने की मांग उठने लगी है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने व्हाइट बॉल टीम में बदलाव करने और निडर मानसिकता वाले युवा खिलाड़ियों को लाने की मांग की है। वहीं भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने दावा किया मौजूदा फॉर्म के आधार पर भारत की बी टीम भी पाकिस्तान को हरा सकती है। उन्होंने पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंटों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और उनकी तुलना आईपीएल से की, जिसने पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं।
कमेंट्री करके पैसा कमाने की वजह टीम का पुनर्निर्माण करें
पाकिस्तान के बाहर होने पर भारत के पूर्व खिलाड़ी योगराज सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के बाहर होने पर जो पाकिस्तान के खिलाड़ी तंज कस रहे हैं और कमेंट्री कर रहे हैं, उसके बजाय उन्हें पाकिस्तान टीम का पुनर्निर्माण करना शुरू कर देना चाहिए। योगराज ने अकरम पर पाकिस्तान में क्रिकेट के पुनरुद्धार में योगदान देने के बजाय अपने ही खिलाड़ियों पर कटाक्ष करने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
योगराज सिंह ने कहा कि अगर एक साल उन्हें दे दिया जाए तो पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप भी जीत सकती है। उन्होंने यहां तक कि पाकिस्तान को कोचिंग देने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की और दावा किया कि वह एक साल के भीतर एक मजबूत टीम तैयार कर लेंगे।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Former cricketer Yograj Singh’s reply to @wasimakramlive and @shoaib100mph #ICCChampionsTrophy #PakistanCricket #PAKvIND #INDvPAK #BCCI #PakistanCricketTeam #PakistanCricketTeam pic.twitter.com/fXKqOxxv7V — Abhinav Kumar (@abhinavmania) February 25, 2025
योगराज सिंह ने कहा एक साल में टीम का बदल देंगे कायाकल्प
योगराज ने एक मीडिया से बात करते हुए वसीम अकरम पर तंज कसते हुए कहा कि वो कमेंट्री करके पैसे कमा रहा है। अपने देश वापस जाओ, इन खिलाड़ियों का एक कैंप लगाओ। मैं देखना चाहता हूं कि तुममें से कौन पाकिस्तान को विश्व कप जीतने में मदद कर सकता है और अगर नहीं कर सकता तो इस्तीफा दे दो। मैं जाता हूं, एक साल में टीम खड़ी करके दिखाऊंगा तुम याद रखोगे। यह सब जुनून के बारे में है। मैं यहां (अपनी अकादमी में) 12 घंटे बिता रहा हूं। आपको अपने देश के लिए अपना खून और पसीना बहाना होगा।
