PAK vs USA: बाबज आजम ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया खास व्यक्तिगत रिकॉर्ड, अमेरिकी टीम के खिलाफ दिखा अगल अवतार
PAK vs USA: यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान ने 190 रन बनाए। इस मैच में बाबर आजम ने शानदार पारी खेलते हुए टीम की जीत की मजबूत नींव रखी और अहम योगदान दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बाबर आजम USA के खिलाफ (फोटो- सोशल मीडिया)
Babar Azam Inning against USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम अपना दूसरा मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलने उतरी। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की बल्लेबाजी काफी संतुलित रही और कई बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया। खास तौर पर बाबर आजम की पारी ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को मजबूती दी। पिछले कुछ समय से बाबर के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए आलोचकों को जवाब दिया।
बाबर आजम ने बनाया व्यक्तिगत रिकॉर्ड
इस मुकाबले में बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी अब तक की सबसे तेज पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। पारी की शुरुआत में उनका स्ट्राइक रेट थोड़ा धीमा रहा, लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए अपनी गति बढ़ाई और 143.75 के स्ट्राइक रेट से पारी खत्म की। यह टी20 वर्ल्ड कप में बाबर की अब तक की सबसे तेज पारी मानी जा रही है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट 142.85 था, जो उन्होंने 2021 में नामीबिया के खिलाफ हासिल किया था।
साहिबजादा फरहान और शादाब खान का अहम योगदान
पाकिस्तान के लिए इस मैच में साहिबजादा फरहान ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में 73 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे, जिससे रन गति लगातार बनी रही। वहीं, शादाब खान ने भी तेज अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 12 गेंदों पर 30 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। सैम अयूब ने भी 19 रनों का योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
अमेरिका के लिए स्कालविक की शानदार गेंदबाजी
अमेरिका की ओर से शैडली स्कालविक ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। स्कालविक इस टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भारत के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 4 विकेट झटके थे। इस तरह वह सिर्फ दो मैचों में ही कुल 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जो उनके शानदार फॉर्म को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: टिम सीफर्ट और फिन एलन ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया से खास व नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मुकाबले में दिखा बल्लेबाजी और गेंदबाजी का रोमांच
यह मुकाबला बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों लिहाज से काफी दिलचस्प रहा। पाकिस्तान की टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, वहीं अमेरिका के गेंदबाजों ने भी बीच-बीच में विकेट लेकर दबाव बनाने की कोशिश की। बाबर आजम और फरहान की पारियों ने मैच को खास बना दिया, जबकि स्कालविक की गेंदबाजी ने अमेरिका के लिए उम्मीद बनाए रखी। अब आगे के मैचों में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।
